Get App

Crystal Crop Protection IPO 17.68 गुना भरा, 23 नवंबर को अलॉटमेंट; लिस्टिंग को लेकर क्या संकेत

Crystal Crop Protection अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाली रकम का इस्तेमाल अपना और अपनी मैटीरियल सब्सिडियरी सफायर क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड का कर्ज चुकाने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए करेगी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 3:59 PM
Crystal Crop Protection IPO 17.68 गुना भरा, 23 नवंबर को अलॉटमेंट; लिस्टिंग को लेकर क्या संकेत
Crystal Crop Protection की लिस्टिंग NSE और BSE पर 26 नवंबर को हो सकती है।

एग्रोकेमिकल और बीज कंपनी 'क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन' का ₹455.49 करोड़ का IPO 17.68 गुना भरकर बंद हो गया है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 15.81 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 39.16 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 9.71 गुना और कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 8.67 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब 23 नवंबर को अलॉटमेंट फाइनल होने का इंतजार है। उसके बाद कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 26 नवंबर को हो सकती है।

जिन लोगों ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

BSE पर कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें