Marriage-Dowry News: हरियाणा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक दूल्हे पर कथित तौर पर दहेज में ब्रेजा कार नहीं मिलने पर शादी तोड़ने का आरोप लगा है। यह मामला सोनीपत का बताया जा रहा है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस में तैनात दूल्हे कुलदीप को दुल्हन के परिवार की ओर से बुक कराई गई करीब 9.5 लाख रुपये की हुंडई ऑरा पसंद नहीं आई। वह शादी में 13 लाख रुपये की मारुति ब्रेजा कार मांग रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा कथित तौर पर अपनी मां के साथ शादी समारोह से लौट गया।
