Get App

Delhi Traffic Diversion: कल सोमवार को दिल्ली की इन सड़कों पर रहेगा जाम! घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक प्लान

Delhi Traffic Update: अगर आप कल यानी सोमवार को दिल्ली में दफ्तर या किसी जरूरी काम से बाहर निकलने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजघाट पर VIP मूवमेंट और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर निकलने वाले नगर कीर्तन के चलते सेंट्रल और नॉर्थ दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेंगे। जानें किन रास्तों से बचना है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 5:04 PM
Delhi Traffic Diversion: कल सोमवार को दिल्ली की इन सड़कों पर रहेगा जाम! घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक प्लान
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एडवाइजरी अवधि के दौरान इन प्रभावित मार्गों से बचें

Delhi Traffic Police Advisory for Monday: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सोमवार को राजघाट पर VIP मूवमेंट और सेंट्रल व नॉर्थ दिल्ली में एक धार्मिक शोभायात्रा के मद्देनजर कई स्थानों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। ऐसे में यात्रियों को जाम से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।

राजघाट पर VIP मूवमेंट: सुबह 10 से 11 बजे तक इन रास्तों पर असर

महात्मा गांधी स्मृति स्थल, राजघाट पर VIP मूवमेंट के चलते मौजूदा यातायात स्थितियों के आधार पर सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच आवश्यकतानुसार ट्रैफिक रेगुलेशन और डायवर्जन लागू किया जा सकता है।

प्रभावित प्रमुख चौराहे और स्थान: ITO चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट DTC डिपो और IP फ्लाईओवर।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें