Get App

अचानक से पड़ गई पैसों की जरूरत, सिर्फ 3 दिन में EPFO से मिल जाएगा, समझिए क्या है CITES 2.0 का खेल

PF का पैसा निकालने के लिए अब हफ्तों का इंतजार नहीं करना पड़ रहा। श्रम और रोजगार मंत्रालय के मुताबिक EPFO के CITES 2.0 प्लेटफॉर्म ने क्लेम सेटलमेंट का औसत समय 11.15 दिन से घटाकर 2.57 दिन कर दिया है। क्लेम रिजेक्ट होने के मामले भी काफी घटे हैं। जानिए ये प्लेटफॉर्म क्या है, कैसे काम करता है और नौकरी बदलने वालों को इससे क्या राहत मिली है

Edited By: Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 22, 2026 पर 6:25 PM
अचानक से पड़ गई पैसों की जरूरत, सिर्फ 3 दिन में EPFO से मिल जाएगा, समझिए क्या है CITES 2.0 का खेल
PF claim settlement

PF का पैसा निकालने के लिए 11 दिन से ज्यादा का इंतजार अब घटकर 3 दिन से भी कम रह गया है। Employees Provident Fund Organisation (EPFO) के नए प्लेटफॉर्म CITES 2.0 ने क्लेम सेटलमेंट का औसत समय 11.15 दिन से घटाकर 2.57 दिन कर दिया है।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने 19 नवंबर 2026 को जारी एक रिलीज में ये जानकारी दी है। CITES 2.0 यानी Centralised IT Enabled System 2.0 को 8 जुलाई 2026 को लॉन्च किया गया था। EPFO ने 2026 में अपने सब्सक्राइबर्स की जिंदगी आसान बनाने के लिए कई सुधारों का ऐलान किया है और ये प्लेटफॉर्म उन्हीं में से एक है।

CBT मीटिंग में रखे गए आंकड़ों ने दिखाया बदलाव

EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 240वीं मीटिंग में इस प्लेटफॉर्म से जुड़े कुछ और आंकड़े भी रखे गए। इनसे पता चलता है कि कर्मचारियों के लिए क्लेम सेटल कराना पहले से आसान हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें