Get App

Experts View : AI की स्टोरी अब थमने वाली नहीं, डेटा सेंटर और एयरो स्पेस से जुड़े शयरों में बनेगा पैसा

Experts View : अमित गुप्ता ने कहा कि आईटी ऐसा पैक है जो लंबे समय से दबाव में रहा है। पिछले 2 साल से AI स्टोरी इस सेक्टर को परेशान कर रही है। दूसरी में आईटी कंपनियों के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। कोफोर्ज और टेक महिंद्रा नतीजों के हिसाब से दूसरी तिमाही के विनर्स रहे हैं। अमित गुप्ता ने बताया कि ये दोनों शेयर उनके फंड के पोर्टफोलियो में शामिल भी हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 2:09 PM
Experts View : AI की स्टोरी अब थमने वाली नहीं, डेटा सेंटर और एयरो स्पेस से जुड़े शयरों में बनेगा पैसा
Market View : अमित गुप्ता ने कहा कि भारत में इस समय कुछ नई थीम्स बिल्ड अप हो रही है। एयरोस्पेस एक बहुत ही स्ट्रांग थीम है। यह लगातार बिजनेस बढ़ रहा है। जी एयरोस्पेस जैसी प्लेन के इंजन कंपोनेन्ट बनाने वाली कंपनी आगे अच्छा कर सकती है

Experts View : ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बावजूद पिछले करीब 1 महीने से भारतीय बाजार का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। हम बहुत लंबे समय से इस कोर्स करेक्शन का इंतजार कर रहे थे। नंबर में हमें यह देखने को को भी मिला है। सवाल ये हैं कि हमारे बाजार में इस तेजी के कारण क्या हैं और क्या आगे भी ये तेजी कायम रह पाएगी। इस बातों पर चर्चा करने के लिए हमारे साथ हैं मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट वेल्थ (Motilal Oswal Private Wealth) के डायरेक्टर (Director) और हेड-इक्विटीज (Head-Equities)अमित गुप्ता।

ताइवान, साउथ कोरिया और यूएस के बाजारों में प्रॉफिट बुक,भारत में आ रहा पैसा

अमित गुप्ता ने कहा कि इसको समझने के लिए हमें पहले तो यह देखना होगा कि ग्लोबल निवेश पहले जा कहां रहा था। पहले ग्लोबल निवेशकों का पैसा भारत से निकल कर ताइवान, साउथ कोरिया और यूएस के बाजारों में जा रहा था। एक समय तो ऐसा था कि जब यूएस के बॉन्ड यील्ड ऊपर जा रहे थे लेकिन उसका इक्विटी मार्केट बहुत भी बहुत मजबूत था। लेकिन ध्यान रखना होगा कि कोई ना कोई टाइम टाइम ऐसा आता है जब किसी एक बाजार का वैल्यूएशन बहुत महंगा हो जाता है, जिससे वहां से पैसा निकल कर दूसरी तरफ जाता है। पहले इंडिया और चाइना के बीच ऐसा होता था कि एक का वैल्यू्यूएशन बहुत अच्छा हो जाने पर पैसा दूसरी तरफ मूव करता था।

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ताइवान, साउथ कोरिया और यूएस के बाजारों के महंगा होने पर वहां प्रॉफिट बुकिंग हुई है और वह पैसा इंडियन मार्केट में आया है। इसके अलावा हमारे फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं। कच्चे तेल की महंगाई के बावजूद पिछली दो तिमाहियों के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। इस बार बंपर दीवाली भी देखने को मिली है। त्योहारी सीजन में काफी सेक्टर्स में बंपर खरीदारी हुई है। देश की जीडीपी भी मजबूत दर से बढ़ रही है। भारतीय इकोनॉमी काफी मजबूत स्थिति में देख रही है। सकी वजह से ही वैल्युएशन सही होने पर हमारे बाजार में नीचे से खरीदारी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें