Market Insight : सोमवार, 23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्सों में भारी गिरावट आई है। फिलहाल सेंसेक्स 551 अंक यानी 0.66% गिरकर 83,369 पर दिख रहा है। जबकि निफ्टी 175 अंक यानी 0.68% फिसलकर 25,625 पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.82%, PSU बैंक इंडेक्स 2.44% और बैंक निफ्टी 2.13% नीचे आ गए हैं।
इसके विपरीत, IT शेयरों में तेजी है और इनका सेक्टर इंडेक्स 2.26% ऊपर चढ़ कर कर कारोबार कर रहा है। ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी है। जहां मिडकैप शेयरों में 0.76% और स्मॉलकैप शेयरों में 0.53% की गिरावट आई है।
मार्केट ब्रेथ निगेटिव है। है। 1,453 शेयरों में तेजी के मुकाबले 2,382 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, इंडिया VIX 4.62% बढ़कर 18.12 पर पहुंच गया। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वालों में TCS, टेक महिंद्रा और श्रीराम फाइनेंस शामिल हैं। जबकि टाटा स्टील के शेयरों में 7% से ज्यादा की गिरावट आई है। बैंकिंग शेयरों पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।
ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज (JM Financial Services) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि निफ्टी ने आज ओपनिंग में लगभग 26000 का लेवल छू लिया। इसके बाद इसमें मुनाफावसूली है। बाजार में लगभग 3500 अंकों की रैली हुई है। ऐसे में थोड़ा-बहुत करेक्शन तो आना ही था। पहले से ही इसकी उम्मीद थी। एक तरफ ग्लोबल मार्केट बहुत ज्यादा बिकवाली के मोड में है, वहीं, दूसरी तरफ भारत में तेजी आ रही है।
खास बात यह है कि इस रैली में बहुत सारा फोमो (मौका चूक जाने का डर) बिल्ड हुआ है। बाजार में बड़े पुलबैक नहीं आए हैं। ऐसे में आज बाजार में वोलैटिलिटी रह सकती है। आज मंथली एक्सपायरी भी है। मार्केट इंडीकेटर्स से संकेत मिल रहा है कि बाजार काफी खिंच चुका है। निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति होनी चाहिए। 25400-25500 के आसपास निफ्टी के लिए सपोर्ट है। अगर निफ्टी इंट्राडे में 25400-25500 के आसपास आता है तो खरीदारी के लिए रिस्क-रिवॉर्ड वापस के फेवरेबल हो जाएगा। निफ्टी में बॉय ऑन डिप की रणनीति के साथ काम करना चाहिए देर-सबेर निफ्टी हमें वापस से 26100-26350 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। ये लेवल्स हमें दिसंबर सीरीज में ही देखने को मिल सकते हैं।
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि बाजार में आज प्रॉफिट बुकिंग आई है। ऐसे में डिफेंसिंव शेयर एक्शन में नजर आ रहे हैं। आज का पहला पिक फार्मा से है। यह डिवीज लैब्स जिसको राहुल ने अपने क्लायंट्स को रिकमेंड भी किया है। यह स्टॉक अभी भी उनको अच्छा लग रहा है। इस शेयर में 11300 रुपए के आसपास इसका रिस्क-रिवॉर्ड काफी अच्छा है। पिछले 7-8 दिनों की सुस्ती के बाद यह स्टॉक अब 12000 रुपए का लेवल हिट करने को लिए तैयार नजर आ रहा है। वर्तमान भाव पर इसमें खरीदारी की जा सकती है। स्पॉट के लिहाज से स्टॉक में 10954 रुपए पर स्टॉप लॉस रखें।
राहुल शर्मा का दूसरा पसंदीदा शेयर आईटी सेक्टर से है। आईटी आज मार्केट को सपोर्ट देता दिख रहा है। आईटी में आज टीसीएस सबसे बड़ा गेनर रहा है। लेकिन चार्ट सेटअप के हिसाब से परसिस्टेंट सिस्टम्स ज्यादा अच्छा लग रहा है। 8 से 10 सेशन में इस शेयर में 6600 रुपए के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इस शेयर में 6050 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी करिए। आज के सेशन में डिफेंसिव प्ले के तौर पर आईटी और फार्मा टॉप गेनर रह सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।