Maruti Suzuki Share Price: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी मजबूत बने रहे। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) डे-हाई से बुरी तरह टूट गए तो दूसरी तरफ मारुति सुजुकी के शेयरों की चमक बनी रही। इसके शेयर फिलहाल बीएसई पर 2.14% की बढ़त के साथ ₹14,290.30 पर है। इंट्रा-डे में यह 2.49% उछलकर ₹14,338.25 तक पहुंच गया था। वहीं सेंसेक्स डे-हाई से 1665 प्वाइंट्स टूट गया था तो निफ्टी भी 26000 के एकदम करीब पहुंचने के बाद फिसलकर 25500 के एकदम करीब आ गया।
कितनी महंगी होंगी Maruti Suzuki की कारें?
मारुति सुजुकी ने 22 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि लागत का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में कुछ मॉडल्स के दाम में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। यह बढ़ोतरी 22 नवंबर 2026 से ही लागू हो गई है। एक अनुमान के मुताबिक कंपनी ने औसतन 0.31% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि लागत को लगातार कम करने की कोशिशों के बावजूद अभी जो दबाव बना हुआ है, उसका कुछ हिस्सा मार्केट पर डालना जरूरी हो गया है। हालांकि कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह नहीं बताया कि किन मॉडल्स के भाव बढ़ाए गए हैं।
कंसालिडेटेड लेवल पर मारुति सुजुकी इंडिया का सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 26% से अधिक गिरकर ₹2466.1 करोड़ पर आ गया। हालांकि इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 26% की बढ़ोतरी के साथ ₹50618.1 करोड़ पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध, कच्चे माल की लागत में उछाल और निवेश की गई अतिरिक्त पूंजी पर 'मार्क-टू-मार्केट' लॉस होने से कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ा।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 5 जनवरी 2026 को बीएसई पर यह ₹17,371.60 के भाव पर था, जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 9 महीने में यह 36.77% टूटकर 22 अक्टूबर 2026 को ₹10,984.30 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।