Tata Steel Share Price: एपीएल अपोलो ट्यूब्स में टाटा ग्रुप की कंपनी खरीदेगी कंट्रोलिंग स्टेक, शेयर 7% लुढ़का

Tata Steel Share Price: अनिवार्य अधिग्रहण नियमों को लागू करते हुए, टाटा स्टील ने एपीएल अपोलो के पब्लिक शेयरहोल्डर्स से 7.28 करोड़ इक्विटी शेयर या अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक ओपन ऑफर की पेशकश की है

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 11:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tata Steel की ओर से एपीएल अपोलो ट्यूब्स में प्रमोटर हिस्सेदारी की खरीद तीन अलग-अलग किश्तों में पूरी की जाएगी।

टाटा स्टील लिमिटेड के बोर्ड ने स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब बनाने वाली कंपनी एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड में कंट्रोलिंग स्टेक के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए एस गुप्ता होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक शेयर खरीद समझौता (एसपीए) हुआ है। समझौते के तहत टाटा स्टील लगभग ₹15,510.61 करोड़ में ₹2,100 प्रति शेयर के हिसाब से 7.38 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदेगी। ये शेयर एपीएल अपोलो की विस्तारित वोटिंग शेयर पूंजी के 26.38% के बराबर हैं।

इस डेवलपमेंट के बाद सोमवार, 23 नवंबर को टाटा स्टील के शेयर में 7 प्रतिशत की गिरावट है। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 2 लाख करोड़ रुपये के मार्क पर आ गया है। अधिग्रहण के तहत एपीएल अपोलो ट्यूब्स में प्रमोटर हिस्सेदारी की खरीद तीन अलग-अलग किश्तों में पूरी की जाएगी।

पब्लिक शेयरहोल्डर्स के लिए ओपन ऑफर 


अनिवार्य अधिग्रहण नियमों को लागू करते हुए, टाटा स्टील ने एपीएल अपोलो के पब्लिक शेयरहोल्डर्स से 7.28 करोड़ इक्विटी शेयर या अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक ओपन ऑफर की पेशकश की है। ₹2,301.40 प्रति शेयर की कीमत पर, पूर्ण स्वीकृति के आधार पर ओपन ऑफर की कीमत टाटा स्टील को ₹16,755.66 करोड़ तक हो सकती है। प्रमोटर हिस्सेदारी खरीद के साथ, टाटा स्टील की एपीएल अपोलो ट्यूब्स में कुल शेयरहोल्डिंग 52.38% तक पहुंच सकती है, जिससे यह एपीएल अपोलो ट्यूब्स की नई प्रमोटर बन जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।