बाजार में ऊपरी स्तरों पर भारी मुनाफवसूली, निफ्टी अपने हाई से 400 प्वाइंट टूटा , जानिए अब क्या हो कमाई की रणनीति

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट, वी के विजयकुमार का कहना है कि इक्विटी,करेंसी और मेटल्स जैसे सभी बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ग्लोबल स्तर पर AI से जुड़ी बिकवाली के कारण इक्विटी बाजारों में गिरावट आ रही है, वहीं भारत में सही भाव वाले लार्ज-कैप शेयरों के दम पर बाजार काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 10:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निवेशक AI और उससे जुड़े शेयरों से हटकर भारत के डायवर्सिफाइड मार्केट की ओर रुख कर रहे हैं। निकट भविष्य में FPIs की यह खरीदारी जारी रहने की संभावना है

मंथली निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में ऊपरी स्तरों पर भारी मुनाफवसूली देखने को मिल रही है। निफ्टी अपने हाई से 400 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी नया रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद 1900 प्वाइंट टूटा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी प्रेशर है। रुपया भी ऊपर से 50 पैसे टूटा है। मेटल और सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा बिकवाली हावी है। दोनों के निफ्टी इंडेक्स 1.75 फीसदी टूटे हैं। यूनियन बैंक, केनरा बैंक और Bank of Baroda जैसे शेयर 3 फीसदी तक गिरे हैं। कैपिटल मार्केट और ऑयल एंड गैस पर भी एक फीसदी का दबाव है। हालांकि कमजोर बाजार में FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में मजबूती है।

ग्लोबल AI थीम में मचे कोहराम से IT के सेंटिमेंट अच्छे हैं। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 1.25 फीसदी ऊपर है। TCS, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, कोफोर्ज 2-2% ऊपर हैं। टाटा स्टील और एपीएल अपोलो में 2 बड़ी डील हुई है। एपीएल अपोलो, टाटा स्टील का ट्यूब्स और कलर्स बिजनेस खरीदेगी। यह डील 28000 करोड़ रूपए में होगी। बदले में Tata Steel करीब 32200 करोड़ में APL Apollo में 52.38% हिस्सा खरीदेगी। खबर के बाद APL Apollo 15 परसेंट टूटा है। टाटा स्टील भी 4 परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट, वी के विजयकुमार का कहना है कि इक्विटी,करेंसी और मेटल्स जैसे सभी बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ग्लोबल स्तर पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़ी बिकवाली के कारण इक्विटी बाजारों में गिरावट आ रही है, वहीं भारत में सही भाव वाले लार्ज-कैप शेयरों के दम पर बाजार काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत के प्रति FII (विदेशी संस्थागत निवेशकों) के रुख में आया बड़ा बदलाव,रुपये की मजबूती और उम्मीद से कहीं बेहतर अर्निंग ग्रोथ ने मिलकर बाजार के सेंटीमेंट को मजबूत किया है। इसके अलावा बाजार को फंडामेंटल्स का भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है। इस महीने अब तक, भारत दुनिया का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बड़ा बाजार रहा है। इस ट्रेंड के आगे भी जारी रहने की संभावना है।


लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि FII की बिकवाली से रुपये में गिरावट आती थी,जिससे बाजार में और अधिक बिकवाली होती थी, यह एक नेगेटिव साइकिल था। अब यह एक पॉजिटिव साइकिल में बदल गया है, जहां FII की खरीदारी से रुपया मजबूत हो रहा है,जिससे और अधिक खरीदारी आ रही है। प्रेशियस मेटल्स में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निवेशकों को बाजार के इस भारी उतार-चढ़ाव के बीच शांत रहकर,संयम के साथ और व्यवस्थित तरीके से निवेश (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट) करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि नवंबर की शुरुआत में FPIs (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों) ने भारतीय बाजार में जो खरीदारी शुरू की थी वह तब से और तेज हो गई है। इस महीने (मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन को छोड़कर) FPIs हर दिन खरीदार रहे हैं और 20 नवंबर तक उनकी कुल खरीदारी 1,13,719 करोड़ रुपये (NSDL के अनुसार) रही। यह अब तक का एक रिकॉर्ड है।

'AI ट्रेड' (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े निवेश) का कमजोर पड़ना, Q2 नतीजों में मजबूती, बैंकिंग शेयरों के अच्छे वैल्युएशन, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती, ये कुछ मुख्य कारण रहे जिन्होंने FPIs को भारत की ओर आकर्षित किया।

DIIs (घरेलू संस्थागत निवेशकों) द्वारा लगातार बिकवाली या प्रॉफिट बुकिंग के बावजूद, FPIs ने अपनी खरीदारी जारी रखी। उन्होंने मुख्य रूप से फाइनेंशियल सेक्टर (खासकर प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक), टेलीकॉम, कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी, FMCG, ई-कॉमर्स और कुछ चुनिंदा ऑटो शेयरों में बड़ी खरीदारी की है। FPIs की यह खरीदारी एक बड़े बदलाव (स्ट्रक्चरल शिफ्ट) की ओर इशारा करती है, जहां निवेशक AI और उससे जुड़े शेयरों से हटकर भारत के डायवर्सिफाइड मार्केट की ओर रुख कर रहे हैं। निकट भविष्य में FPIs की यह खरीदारी जारी रहने की संभावना है।

 

 

Trading Plan : F&O एक्सपायरी वाले दिन बाजार पर दबाव, जानिए क्या आगे बढ़ सकती है रैली या लगेगी लगाम

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।