Trading Plan : F&O एक्सपायरी वाले दिन बाजार पर दबाव, जानिए क्या आगे बढ़ सकती है रैली या लगेगी लगाम

Trading Plan:निफ्टी को 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर पहले रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। अगर इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिका रहता है,तो यह अपने रिकॉर्ड हाई 26,373 तक फिर से पहुंचने की कोशिश कर सकता है। वहीं दूसरी ओर, प्रॉफिट बुकिंग होने पर इंडेक्स को 25,500–25,600 के दायरे में सपोर्ट मिल सकता है

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 9:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan: प्राइस,मोमेंटम और डेरिवेटिव डेटा को मिला कर देखें तो लगता है कि बैंक निफ्टी में पॉजिटिव मोमेंटम 65,800-66,757 के स्तर तक जारी रहेगा,जबकि 64,000 पर सपोर्ट मौजूद है

Trading Plan: भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने शुरुआती बढ़त गंवा दी है और अब ये गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 535.96 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 83,383.75 पर आ गया है,जबकि निफ्टी 177.60 अंक या 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,623.00 पर है। सेक्टोरल मोर्चे पर, IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्सों में 1-1% की तेजी आई है। जबकि FMCG और रियल्टी इंडेक्स में 0.5-0.5% ऊपर दिख रहे हैं। वहीं, मेटल इंडेक्स में 2% की गिरावट आई है। निफ्टी बैंक तथा प्राइवेट बैंक इंडेक्स लगभग 2-2% नीचे हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में भी 0.5-0.5% की गिरावट आई है।

बाजार के टेक्निकल ढ़ांचे की बात करें तो निफ्टी 50 में 'हायर-हाई' और 'हायर-लो' का पैटर्न बना हुआ है और यह सभी अहम मूविंग एवरेज के काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसके चलते इसका बड़ा टेक्निकल स्ट्रक्चर पूरी तरह से बुलिश बना हुआ है। इंडेक्स को 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। अगर इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिका रहता है,तो यह अपने रिकॉर्ड हाई 26,373 तक फिर से पहुंचने की कोशिश कर सकता है। वहीं दूसरी ओर, प्रॉफिट बुकिंग होने पर इंडेक्स को 25,500–25,600 के दायरे में सपोर्ट मिल सकता है।

बैंक निफ्टी लगातार नए हाई लगा रहा है। इसकी तेजी 65,000–65,100 और उसके बाद 65,500–66,000 के स्तरों तक बढ़ सकती है। नीचे की तरफ,63,600 का स्तर तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है, जिसके बाद 63,000 का स्तर पर बड़ा सपोर्ट होगा। मौजूदा बुलिश टेक्निकल सेटअप को देखते हुए बाजार के जानकारों की सलाह है कि गिरावट आने पर खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए।


निफ्टी आउटलुक और रणनीति

तेजी मंडी के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी ने उस रैली की पांचवीं वेव (wave) शुरू कर दी है जो 22,180 से शुरू हुई थी। 25,050 - 25,500 के बीच का कंसोलिडेशन चौथी वेव को दिखाता है। पांचवीं वेव के लिए अनुमानित टारगेट 26,100 है, जहां पांचवीं वेव पहली वेव के बराबर हो जाती है। हालांकि,मौजूदा मोमेंटम को देखते हुए अगर निफ्टी 26,373 के अपने ऑल-टाइम हाई की ओर तेजी से बढ़ता है और नवंबर के अंत तक 26,525 (डेली अपर बोलिंजर बैंड) के स्तर तक पहुंच जाता है तो हमें कोई हैरानी नहीं होगी।

'रोल रिवर्सल' रूल के मुताबिक अब सपोर्ट लेवल 25,500 पर है। ऑप्शंस की बात करें तो 26,000 के स्तर पर सबसे ज़्यादा 'कॉल ओपन इंटरेस्ट' है, जो रेजिस्टेंस का संकेत देता है। 25,500 PE से लेकर 25,700 PE स्ट्राइक प्राइस पर भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जो बुलिश रुख का संकेत है। इस तरह, टेक्निकल सेटअप और डेरिवेटिव डेटा को देखते हुए,हमें उम्मीद है कि निफ्टी अपनी तेजी जारी रखेगा।

अहम रेजिस्टेंस: 26,000, 26,100

अहम सपोर्ट: 25,500, 25,400

रणनीति: लगभग 25,900 पर निफ्टी दिसंबर फ्यूचर्स खरीदें, जिसमें 25,700 का स्टॉप-लॉस और 26,525 का टारगेट रखें।

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

जतिन गेडिया का कहना है कि उम्मीद के मुताबिक,बैंक निफ्टी ने निफ्टी से पहले एक नया ऑल-टाइम हाई बनाया और इसमें एक तेज उछाल देखने को मिला। फिबोनाची एक्सटेंशन मेथड के अनुसार मौजूदा रैली के लिए ऊपर की ओर का टारगेट 65,800-66,757 है। इस जोरदार रैली में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर दोनों तरह के बैंकों की भागीदारी रही। वीकली और डेली टाइम-फ्रेम चार्ट पर मोमेंटम इंडिकेटर में एक पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा है जो खरीदारी आने का संकेत है।

ऑप्शंस के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज़्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट 64,500 के स्तर पर है और उसके बाद 65,000 का नंबर आता है। बैंक निफ्टी अभी 64,400 के आसपास ट्रेड कर रहा है। ऐसे में, अगर बैंक निफ्टी 64,500 के ऊपर टिक जाता है तो इस बात की काफी संभावना है कि 64,500 स्ट्राइक पर कॉल राइटर्स अपनी पोजीशन बचाने के लिए भागेंगे (यानी अपनी पोजीशन काटेंगे)। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि सोमवार को नवंबर सीरीज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी भी है।

ऐसे में प्राइस,मोमेंटम और डेरिवेटिव डेटा को मिला कर देखें तो लगता है कि बैंक निफ्टी में पॉजिटिव मोमेंटम 65,800 - 66,757 के स्तर तक जारी रहेगा,जबकि 64,000 (20-घंटे का मूविंग एवरेज) पर सपोर्ट मौजूद है।

अहम रेजिस्टेंस: 65,800, 66,757

अहम सपोर्ट: 64,000, 63,800

 

Silver Gold Price : ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के भाव में निचले स्तरों से आया सुधार, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।