Silver Gold Price Today : फरवरी के आखिर में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सोने की कीमत में लगभग 33 फीसदी की गिरावट आई है। एनर्जी की बढ़ती लागत ने महंगाई को बढ़ावा दिया है जिसके चलते केंद्रीय बैंकों को ब्याज दरें बढ़ानी पड़ीं हैं। लेकिन आज सोने की कीमतों में आठ महीनों की सबसे बड़ी वीकली गिरावट के बाद सुधार आया है। फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाएं थोड़ी कम हुई हैं। इससे सोने-चांदी में सुधार हुआ है।
पिछले हफ्ते 9% गिरकर 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोने में 1.3% तक की तेजी आई है और यह लगभग 3,582 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर होने वाले खर्च को लेकर बढ़ती चिंताओं का असर बाजार पर दिखा, जिससे टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी गिरावट आई। इसके चलते, ट्रेडरों को लग रहा है कि यूएस फेड शायद बहुत सख्त रुख नहीं आपनाएगा।
इस भारी गिरावट के बाद यूएस ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी के लहजे में कहा कि महंगाई के नए आंकड़ों के जवाब में फेड द्वारा और ज्यादा सख्ती बरतने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था खतरे में पड़ सकती है। इससे पहले,लंबी अवधि की ऊंची उधारी लागतों को नियंत्रित करने के फेड के प्रयास से अगस्त में यील्ड में कमी आई थी, जिससे सोने की कीमतों में कुछ समय के लिए तेजी देखने को मिली थी।
शुक्रवार को ट्रेजरी यील्ड में हर लेवल पर गिरावट आने के बाद, स्वैप ट्रेडर्स अब यह मान कर चल रहे हैं दिसंबर में फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की पूरी संभावना नहीं है। पॉलिसी चेंज प्रति संवेदनशील दो-ईयर ट्रेजरी यील्ड 12 बेसिस पॉइंट गिरकर बंद हुई जो सोना-चांदी के लिए एक अच्छा संकेत है।
फरवरी के आखिर में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सोने की कीमत में लगभग 33 फीसदी की गिरावट आई है। एनर्जी की बढ़ती लागत के कारण महंगाई बढ़ी है, जिसके चलते केंद्रीय बैंकों को ब्याज दरें बढ़ानी पड़ी हैं। 11 नवंबर से यह 4,000 डॉलर के सपोर्ट लेवल के नीचे कारोबार कर रहा है।
सिंगापुर में सुबह 8:26 बजे स्पॉट गोल्ड 1.1% बढ़कर 3,578.24 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा था। जबकि चांदी पिछले हफ्ते 15% गिरने के बाद 2.6% बढ़कर 42.21 डॉलर पर पहुंच गई है। प्लैटिनम और पैलेडियम में भी तेजी आई है। पिछले हफ्ते 0.6% की बढ़त के बाद, ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स में 0.1% की गिरावट आई है।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज नैचुरल गैस और निकेल में कमाई के मौके दिख रहे हैं। Natural Gas Dec वायदा में इनकी 335 रुपए के आसपास, 330 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 346 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, NICKEL DEC में भी इनकी 1430 रुपए के आसपास, 1420 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1452 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।