Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 20 नवंबर को लगातार नौवें सत्र में भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 10,308 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच,घरेलू संस्थागत निवेशकों  ने लगातार तीसरे सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 4,859 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 8:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : 10-ईयर और 2-ईयर ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में लगभग 10 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आई है। ये 4.96% और 4.64% पर दिख रहे हैं

Market news : GIFT निफ्टी के संकेतों को देखते हुए 23 नवंबर को भारतीय बाजारों में बढ़त के साथ शुरुआत होने की संभावना है। GIFT निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 25,949 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

भारतीय बाजारों में बंपर तेजी के संकेत

भारतीय बाजारों में बंपर तेजी के संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 200 प्वाइंट ऊपर दिख रहा है। ग्लोबल AI रैली पर ब्रेक और FIIs की खरीदारी से सेंटिमेंट अच्छे हुए हैं। शुक्रवार को FIIs की कैश और वायदा में 10000 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी देखने को मिली थी। क्रूड भी 92 डॉलर के पास आ गया है।


मार्केट ओवरव्यू

20 नवंबर को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क में लगातार दूसरे सत्र में तेजी देखने को मिली थी। आईटी,रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते निफ्टी ने 18 फरवरी के बाद पहली बार 25,800 के स्तर को फिर से हासिल कर लिया था। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद,सेंसेक्स-निफ्टी ने खराब शुरुआत के बाद शानदार रिकवरी की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 25,345.20 के निचले स्तर तक आ गया था,लेकिन शुरुआती घंटों में ही इसमें जोरदार सुधार भी देखने को मिला और पूरे सत्र के दौरान खरीदारी का जोर बना रहा। यह 25,808.80 के दिन के हाई तक पहुंचा और अंत में इसी लेवल के करीब बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 897.96 अंक या 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,919.71 पर और निफ्टी 286.30 अंक या 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,800.60 पर बंद हुआ। वीकली बेसिस पर बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 2.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई,जिससे उनकी बढ़त का सिलसिला चौथे सप्ताह भी जारी रहा।

अमेरिकी बाजारों में हाहाकार जारी

अमेरिकी बाजारों में हाहाकार जारी है। AI बबल फटने की आशंका में शुक्रवार को लगातार 5वें दिन गिरावट देखने को मिलीष टेक शेयरों में भारी बिकवाली आई है। NASDAQ और S&P 5% तक टूटे हैं। डाओ जोंस 1000 प्वाइंट नीचे बंद हुआ। Nvidia 15% लुढ़का और एंथ्रोपिक ने भी IPO GAIN गंवा दिए।

एशियाई बाजारों का हाल भी बेहाल

एशियाई बाजारों का भी बुरा हाल है। कोरिया का बाजार 5% नीचे है। ताइवान में शॉर्ट-सेलिंग पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। TAIEX में 1991 के बाद सबसे बड़ी गिरावट आई है। चीनी टेक शेयरों का $1.7 ट्रिलियन मार्केट कैप स्वाहा हो गया है। जापान का बाजार आज बंद है।

एशियाई मुद्राओं में बढ़त

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं का प्रदर्शन मिला-जुला दिख रहा है। इसमें चीनी युआन सबसे मजबूत नजर आ रहा है। इसमें 0.31 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। इसके बाद ताइवान डॉलर में 0.13 प्रतिशत और दक्षिण कोरियाई वॉन में 0.08 प्रतिशत की तेजी आई है। मलेशियाई रिंगित और सिंगापुर डॉलर में भी 0.03 प्रतिशत और 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है।

दूसरी ओर जापानी येन का प्रदर्शन सबसे खराब है। इस में 0.19 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बाद फिलीपीन पेसो में 0.16 प्रतिशत और इंडोनेशियाई रुपिया में 0.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। थाई बाहत में भी 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट नजर आ रही है।

विदेशी निवेशकों का रुख

20 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार नौवें सत्र में भी खरीदारी जारी रखी और 10,308 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगातार तीसरे सत्र में भी नेट सेलर रहे और उन्होंने 4,859 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

US बॉन्ड यील्ड

10-ईयर और 2-ईयर ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में लगभग 10 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आई है। ये 4.96% और 4.64% पर दिख रहे हैं।

डॉलर इंडेक्स

सोमवार को एशियाई कारोबार की शुरुआत में डॉलर अपने डेढ़ साल से ज्यादा के हाई से नीचे आ गया है। पिछले हफ्ते हुई भारी बिकवाली के बाद निवेशकों का भरोसा फिर से बहाल हुआ है और ट्रेडर्स यह मान रहे हैं कि फेडरल रिजर्व अगले महीने होने वाली अपनी बैठक में ब्याज दरों में बहुत आक्रामक तरीके से बढ़ोतरी नहीं करेगा।

सोना $3600 के पार, चांदी भी सुधारी

भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी में निचले स्तरों से थोड़ा सुधार आया है। 3518 डॉलर तक फिसलने के बाद सोना फिर 3600 डॉलर के ऊपर आ गया है। चांदी का भाव भी 42 डॉलर के पार चला गया है। बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में नरमी से सपोर्ट मिला रहा है।

टाटा स्टील और APL अपोलो में बड़ी डील

Tata Steel का Tubes Business और Tata Steel Colors में APL Apollo 100% हिस्सेदारी खरीदेगी। दोनों के लिए 28,000 करोड़ रुपए में पूरी तरह से कैश डील होगी। 31 मार्च 2028 तक सौदा पूरा करने का प्रस्ताव है।

अशोका बिल्डकॉन होगा फोकस में

अशोका बिल्डकॉन आज बाजार के फोकस में रहेगा। कंपनी ने जयपुर मेट्रो के फेज 2 के लिए सबसे कम बोली लगाई है। उधर RVNL और Texmaco Rail को भी बड़े ऑर्डर मिले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।