Tata Steel Deal: टाटा की कंपनी ने दो कारोबार को बेचने का फैसला किया, ₹28000 करोड़ में होगी डील

Tata Steel Deal: टाटा स्टील अपने दो कारोबार APL Apollo Tubes को बेचने जा रही है। दोनों सौदों की कुल कीमत 28,000 करोड़ रुपये तक है। जानिए ट्यूब बिजनेस और Tata Steel Colours की बिक्री से कंपनी को कितनी रकम मिलेगी और शेयरों का क्या हाल है।

अपडेटेड Nov 22, 2026 पर 11:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा स्टील का शेयर शुक्रवार को NSE पर 1.6% गिरकर ₹178 पर बंद हुआ था।

Tata Steel Deal: टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Steel अपने दो कारोबार बेचने जा रही है। कंपनी ने ट्यूब बिजनेस और Tata Steel Colours में अपनी 100% हिस्सेदारी APL Apollo Tubes को बेचने की मंजूरी दी है। दोनों सौदों की कुल वैल्यू करीब ₹28,000 करोड़ है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है।

टाटा स्टील का ट्यूब बिजनेस ₹11,700 करोड़ तक में बिकेगा। यह सौदा कैश स्लंप सेल के जरिए होगा। इसमें जमशेदपुर, होसुर, खोपोली और साहिबाबाद की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शामिल हैं। इसके अलावा खोपोली की कुछ कोल्ड रोलिंग और कोटेड स्टील एसेट भी इस सौदे का हिस्सा हैं।

₹16,300 करोड़ में बिकेगी Tata Steel Colours


टाटा स्टील अपनी कंपनी Tata Steel Colours को भी APL Apollo को बेचेगी। पहले यह कंपनी Tata BlueScope Steel के नाम से जानी जाती थी। इस सौदे की वैल्यू ₹16,300 करोड़ है।

Tata Steel Colours में टाटा स्टील की 50% और उसकी सब्सिडियरी TSDPL की 50% हिस्सेदारी है। सौदे से मिलने वाली रकम दोनों कंपनियों के बीच बराबर बंटेगी। यानी टाटा स्टील और TSDPL को ₹8,150-₹8,150 करोड़ मिलेंगे।

मार्च 2028 तक पूरा हो सकता है सौदा

दोनों सौदे एक-दूसरे से जुड़े हैं। इन्हें पूरा करने के लिए जरूरी रेगुलेटरी और दूसरी मंजूरियां लेनी होंगी। कंपनियों ने 31 मार्च 2028 तक दोनों सौदे पूरे करने का प्रस्ताव रखा है। टाटा स्टील ने साफ किया है कि अभी ये सौदे पूरे नहीं हुए हैं।

दोनों कंपनियों के शेयरों का हाल

टाटा स्टील का शेयर शुक्रवार को NSE पर 1.6% गिरकर ₹178 पर बंद हुआ था। इस साल अब तक इसमें 2% से ज्यादा की गिरावट आई है। UBS ने शेयर पर न्यूट्रल रेटिंग के साथ ₹220 का टारगेट दिया है। वहीं, Nomura ने ₹240 से घटाकर टारगेट ₹210 कर दिया है, लेकिन रेटिंग Buy रखी है।

दूसरी ओर, APL Apollo Tubes का शेयर 1.2% गिरकर ₹2,121.60 पर बंद हुआ। इस साल शेयर करीब 8% चढ़ा है। इसका औसत टारगेट प्राइस ₹2,309 है।

Stock in Focus: दो सरकारी रेल कंपनियों को मिले बड़े प्रोजेक्ट, शेयरों में पर रहेगी नजर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।