Stocks to Watch: Nifty-Bank Nifty की एक्सपायरी; Maruti, RVNL और IndusInd Bank समेत ये 15 शेयर फोकस में
Stocks to Watch: एक्सपायरीज की बाढ़ के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज 23 नवंबर को घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज मारुति (Maruti), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), वारी एनर्जीज (Waaree Energies) और आरवीएनएल (RVNL) समेत 15 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 20 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 897.96 प्वाइंट्स यानी 1.08% की बढ़त के साथ 83,919.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 286.30 प्वाइंट्स यानी 1.12% की मजबूती के साथ 25,800.60 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 184.50 प्वाइंट्स यानी 0.71% की बढ़त के साथ 25,930.00 पर है। चूंकि आज निफ्टी और बैंक निफ्टी समेत एनएसई के अन्य इंडेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी है और साथ ही एनएसई पर स्टॉक्स के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की भी, तो मार्केट में आज तेज हलचल रह सकती है।
एक कारोबारी दिन पहले 20 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 897.96 प्वाइंट्स यानी 1.08% की बढ़त के साथ 83,919.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 286.30 प्वाइंट्स यानी 1.12% की मजबूती के साथ 25,800.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस
Maruti Suzuki India
मारुति सुजुकी इंडिया ने लागत के लगातार बढ़ते दबाव का हवाला देते हुए 22 नवंबर से चुनिंदा मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में औसतन लगभग 0.31% की बढ़ोतरी का अनुमान है।
Natco Pharma
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 12-20 नवंबर, 2026 तक हैदराबाद के कोथुर में नैटको फार्मा की फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का निरीक्षण किया। इसके पूरा होने के बाद कंपनी को 7 ऑब्जर्वेशन के साथ फॉर्म 483 मिला।
Cohance Lifesciences
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने तेलंगाना के शमशाबाद में स्थित कोहेंस लाइफसाइंसेज की फिनिश्ड डोजेज फॉर्मूलेशन (FDF) मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का निरीक्षण पूरा कर लिया है। कंपनी को EIR (एस्टेब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट) मिल गई है, जिसमें नतीजे को वॉलंटरी एक्शन इंडिकेटेड (VAI) की कैटेगरी में रखा गया है।
Aurobindo Pharma
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 24-28 अगस्त, 2026 के बीच आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में स्थित अरबिंदो फार्मा की सब्सिडियरी एपिटोरिया फार्मा की API (एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट) मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया, जिसके बाद तीन ऑब्जर्वेशन जारी हुए। इस फैसिलिटी को अब EIR (एस्टेब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट) मिल गई है, जिसमें रिजल्ट को VAI (वॉलंटरी एक्शन इंडिकेटेड) कैटेगरी में रखा गया है।
IndusInd Bank
इंडसइंड बैंक के बोर्ड ने डिसिप्लनरी अथॉरिटी के रूप में काम करते हुए पूर्व एमडी और सीईओ सुमंत कथपालिया को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। हालांकि उन्होंने अप्रैल 2025 में ही इस्तीफा दे दिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने 24 मार्च, 2020 से यानी जब उन्हें बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया था, मैलस (malus) और क्लॉबैक (clawback) के प्रावधानों को लागू करने का भी फैसला किया है, जिसका मतलब है कि उनके बोनस और इंसेंटिव में कटौती हो सकती है या पहले किए गए पेमेंट को वापस लिया जा सकता है।
Adani Energy Solutions
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की सब्सिडियरी पावरपल्स ट्रेडिंग सॉल्यूशंस को वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन (WBSEDCL) से 1,750 MW राउंड-द-क्लॉक (RTC) रिन्यूएबल एनर्जी पावर की सप्लाई के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। इसके साथ ही इसमें ग्रीनशू विकल्प के तहत 750 MW की अतिरिक्त क्षमता भी शामिल है, जिसका उपयोग WBSEDCL बाद की किसी तारीख पर कर सकती है। यह प्रोजेक्ट कंपनी को कॉम्पटीटिव बिडिंग में मिली है और इसमें 25 साल तक बिजली की सप्लाई करना है।
इसके अलावा कंपनी ने बिहार ग्रिड योजना के लिए विक्रमशिला पावर ट्रांसमिशन (VPTL) के 100% इक्विटी शेयर हासिल करने के लिए REC पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी (RECPDCL) के साथ एक शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है।
Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL)
रेल विकास ने विशाखापत्तनम में वदलापुडी वैगन वर्कशॉप के विस्तार के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे के प्रोजेक्ट को लेकर सबसे कम बोली लगाई है। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य वैगनों की पीरियोडिक ओवरहॉल (POH) क्षमता को 300 से बढ़ाकर 600 करना है। यह प्रोजेक्ट ₹348.48 करोड़ का है।
ACME Solar Holdings
एक्मे सोलर होल्डिंग्स ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL) की ई-रिवर्स नीलामी में सफल बोली लगाई है। कंपनी ने 4.58 रुपये प्रति kWh की दर (टैरिफ) पर 50 MW की क्षमता का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। इसके तहत कंपनी 24 घंटे लगातार बिजली की सप्लाई करेगी।
Welspun Living
वेलस्पन लिविंग के बोर्ड ने अपनी सब्सिडियरी वेलस्पन होम सॉल्यूशंस के जरिए ₹3,200 करोड़ रुपये तक के कैपिटल एक्सपेंडिचर को मंजूरी दी है। इसके जरिए एक आरएंडडी सेंटर, टेरी टॉवेल बनाने की क्षमता में करीब 29 हजार टन का विस्तार, और एडीशनल स्पिनिंग और वीविंग कैपेसिटीज के जरिए बैकवर्ड इंटीग्रेशन को मजबूत किया जाएगा। यह कैपिटल एक्सपेंडिचर 31 दिसंबर, 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है।
Premier Explosives
प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स को डिफेंस सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक बनाने और सप्लाई के लिए एक $3.36 करोड़ (लगभग ₹311 करोड़) का निर्यात ऑर्डर मिला है। इस पर कंपनी को 12 महीनों के भीतर काम पूरा करना है।
Waaree Energies
वारी एनर्जीज की सब्सिडियरी वारी फॉरएवर एनर्जीज ने SECI (सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के साथ एक पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) किया है। इसके तहत यह महाराष्ट्र के सोलापुर में 700 MW का सोलर पावर प्रोजेक्ट और 700 MW/2,800 MWh का एनर्जी स्टोरेज सिस्टम डेवलप करेगी।
Ashoka Buildcon
अशोका बिल्डकॉन ने एसएएम इंडिया के साथ मिलकर ₹2,758 करोड़ की लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज II प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई।
Indo Count Industries
मनीष भाटिया ने बेहतर मौकों की तलाश में इंडो काउंट इंडस्ट्रीज के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 20 नवंबर से प्रभावी होगा।
Shadowfax Technologies
टीपीजी की न्यूक्वेस्ट एशिया फंड IV (सिंगापुर) ने शैडोफैक्स के 37.28 लाख इक्विटी शेयर (0.63% हिस्सेदारी) ₹114.83 करोड़ में प्रति शेयर ₹308 के औसत भाव पर बेच दिए। इसी तिमाही में इस फंड ने इससे पहले 6 अक्टूबर को भी शैडोफैक्स के 40 लाख शेयर (0.68% हिस्सेदारी) ₹114.8 करोड़ में बेचे थे।
Gallantt Ispat
प्रमोटर दिनेश आर अग्रवाल ने गैलेंट इस्पात के 16.1 लाख इक्विटी शेयर और बेचे हैं। प्रमोटर ने यह 0.66% होल्डिंग के बराबर इन शेयरों को ₹84.36 करोड़ में प्रति शेयर ₹523.93 के औसत भाव पर बेचे। वहीं इसमें से 5.5 लाख शेयर ₹523 के भाव पर श्री सुरभि फ्लोर मिल्स ने ₹28.76 करोड़ में तो 10.6 लाख शेयर सूर्यलक्ष्मी इन्फ्राकॉन ने ₹524.41 के भाव पर ₹55.6 करोड़ में खरीद लिए। शुक्रवार को हुए इस सौदे के साथ दिनेश अग्रवाल ने मौजूदा दिसंबर 2026 तिमाही में कंपनी के कुल 1.36 करोड़ इक्विटी शेयर बेच दिए हैं, जो उनकी 5.64% हिस्सेदारी के बराबर है। लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार कंपनी में उनके पास कुल 5.81% हिस्सेदारी थी।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।