Experts View : AI की स्टोरी अब थमने वाली नहीं, डेटा सेंटर और एयरो स्पेस से जुड़े शयरों में बनेगा पैसा
Experts View : अमित गुप्ता ने कहा कि आईटी ऐसा पैक है जो लंबे समय से दबाव में रहा है। पिछले 2 साल से AI स्टोरी इस सेक्टर को परेशान कर रही है। दूसरी में आईटी कंपनियों के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। कोफोर्ज और टेक महिंद्रा नतीजों के हिसाब से दूसरी तिमाही के विनर्स रहे हैं। अमित गुप्ता ने बताया कि ये दोनों शेयर उनके फंड के पोर्टफोलियो में शामिल भी हैं
Market View : अमित गुप्ता ने कहा कि भारत में इस समय कुछ नई थीम्स बिल्ड अप हो रही है। एयरोस्पेस एक बहुत ही स्ट्रांग थीम है। यह लगातार बिजनेस बढ़ रहा है। जी एयरोस्पेस जैसी प्लेन के इंजन कंपोनेन्ट बनाने वाली कंपनी आगे अच्छा कर सकती है
Experts View : ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बावजूद पिछले करीब 1 महीने से भारतीय बाजार का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। हम बहुत लंबे समय से इस कोर्स करेक्शन का इंतजार कर रहे थे। नंबर में हमें यह देखने को को भी मिला है। सवाल ये हैं कि हमारे बाजार में इस तेजी के कारण क्या हैं और क्या आगे भी ये तेजी कायम रह पाएगी। इस बातों पर चर्चा करने के लिए हमारे साथ हैं मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट वेल्थ (Motilal Oswal Private Wealth) के डायरेक्टर (Director) और हेड-इक्विटीज (Head-Equities)अमित गुप्ता।
ताइवान, साउथ कोरिया और यूएस के बाजारों में प्रॉफिट बुक,भारत में आ रहा पैसा
अमित गुप्ता ने कहा कि इसको समझने के लिए हमें पहले तो यह देखना होगा कि ग्लोबल निवेश पहले जा कहां रहा था। पहले ग्लोबल निवेशकों का पैसा भारत से निकल कर ताइवान, साउथ कोरिया और यूएस के बाजारों में जा रहा था। एक समय तो ऐसा था कि जब यूएस के बॉन्ड यील्ड ऊपर जा रहे थे लेकिन उसका इक्विटी मार्केट बहुत भी बहुत मजबूत था। लेकिन ध्यान रखना होगा कि कोई ना कोई टाइम टाइम ऐसा आता है जब किसी एक बाजार का वैल्यूएशन बहुत महंगा हो जाता है, जिससे वहां से पैसा निकल कर दूसरी तरफ जाता है। पहले इंडिया और चाइना के बीच ऐसा होता था कि एक का वैल्यू्यूएशन बहुत अच्छा हो जाने पर पैसा दूसरी तरफ मूव करता था।
इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ताइवान, साउथ कोरिया और यूएस के बाजारों के महंगा होने पर वहां प्रॉफिट बुकिंग हुई है और वह पैसा इंडियन मार्केट में आया है। इसके अलावा हमारे फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं। कच्चे तेल की महंगाई के बावजूद पिछली दो तिमाहियों के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। इस बार बंपर दीवाली भी देखने को मिली है। त्योहारी सीजन में काफी सेक्टर्स में बंपर खरीदारी हुई है। देश की जीडीपी भी मजबूत दर से बढ़ रही है। भारतीय इकोनॉमी काफी मजबूत स्थिति में देख रही है। सकी वजह से ही वैल्युएशन सही होने पर हमारे बाजार में नीचे से खरीदारी आई है।
लार्ज कैप में पोजीशन बढ़ाने से मिलेगा फायदा
लेकिन ब्रॉडर मार्केट (मिड और स्मॉल कैप ) इस मूव में उतना पार्टिसिपेट नहीं कर पा रहा है। लेकिन निफ्टी के स्टॉक्स में काफी तेजी आई है। ये स्टॉक काफी समय से बहुत अंडरवैल्यूड हो गए थे और अर्निंग्स में मजबूती का इंतजार था। ऐसे में जैसे ही इनकी अर्निंग्स में बढ़त दिखी निफ्ट्टी 50 में बाइंग होनी स्टार्ट हो गई। इस समय फंड मैनेजर्स के लिए यह एक चैलेंज भी है क्योंकि निफ्टी 50 के स्टॉक्स चल रहे हैं। उनके बेंचमार्क भाग रहा है। लेकिन ब्रॉडर मार्केट के अंदर अभी तक उतना बड़ा मूव नहीं दिखा है। ऐसे में आपको अपने स्टॉक्स पर कन्विक्शन रखना पड़ेगा और लार्ज कैप में कुछ पोजीशन बढ़ानी पड़ेगी। इस मार्केट में कारोबार करने के लिए यही रास्ते हैं।
आईटी में कोफोर्ज और टेक महिंद्रा में दिख रहा दम
आईटी शेयरों पर बात करते हुए अमित गुप्ता ने कहा कि आईटी ऐसा पैक है जो लंबे समय से दबाव में रहा है। पिछले 2 साल से AI स्टोरी इस सेक्टर को परेशान कर रही है। दूसरी में आईटी कंपनियों के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। कोफोर्ज और टेक महिंद्रा नतीजों के हिसाब से दूसरी तिमाही के विनर्स रहे हैं। अमित गुप्ता ने बताया कि ये दोनों शेयर उनके फंड के पोर्टफोलियो में शामिल भी हैं। आगे आईटी शेयरों में एंटी एआई बूम के चलते तेजी आ सकती है।
इसके आलवा भारतीय आईटी कपनियां एआई में अपना एक्सपोजर बढ़ाती जा रही है, जैसे टीसीएस के ऑर्डर बुक में आज एआई की हिस्सेदार 9-10 फीसदी है। लेकिन तब से कोफोर्ज ने ENCORA का अधिग्रहण किया है उसके ऑर्डर बुक में एआई 80-85 फीसदी हो गया है। मार्केट में कंपनियों को इसकी वैल्यू मिलेगी। एंटी एआई बूम के बावजूद कोफोर्ज में यहां से और तेजी आने की उम्मीद है।
एआई और चिप शेयरों में आई हालिया गिरावट पर बात करते हुए अमित गुप्ता ने कहा कि यह गिरावट सिर्फ एक वैल्यूएशन रिसेट है। यह एआई स्टोरी का एंड नहीं है क्योंकि यह एक बहुत बड़ी चीज है। एआई कहीं जानें वाला नहीं है। यूएस में डेमोक्रेट्स के आने से एआई खर्च में गिरावट की आशंका बढ़ी है। इसी के चलते एंटी एआई बूम देखने को मिला है। लेकिन हमें ये ध्यान में रखना होगा कि एआई को अब रोका नहीं जा सकता। यह काफी कॉम्प्लेक्स चीजों को आसानी से सॉल्व करता है और उसको बहुत सिंपल तरीके से प्रेजेंट करता है। आज एग्री और फाइनेंशियल शेयरों में भी इसका इस्तेमाल हो रहा है। यह भी सही है कि इस सेक्टर में होने वाला निवेश सेंटीमेंट ड्रिवेन रहा है ऐसे में जब इसमें निवेश घटेगा तो मुनाफावसूली आनी स्वाभाविक है। लेकिन यह स्टोरी अब थमने वाली नहीं है।
डेटा सेंटर थीम में दिख रहा दम
भारत के नजरिए से देखें तो यहां डेटा सेंटर स्टोरी काफी अच्छी लग रही है। सरकार भी इस पर काफी फोकस कर रही है। इस मामले में देश में स्टेट गवर्नमेंट्स में कंपटीशन चल रहा है। आंध्र प्रदेश सरकार ने दो गीगावाट का डेटा सेंटर सेटअप करने की बात कही है। डेटा सेंटर में कई क्रिटिकल कंपोनेंट्स इस्तेमाल होते हैं। इसमें पावर और वाटर शामिल हैं। डेटा सेंटर के विकास के साथ ही आगे इन सेक्टरों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। पावर के लिए रिन्यूएबल एनर्जी पर जोर दिया रहा है। वहीं, कूंलिग को लिए पानी को विकल्प पर फोकस है। पानी का विकल्प नॉन वाटर लिक्विड्स हो सकते हैं। ऐसे में नवीन फ्लोरीन जैसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम में कदम रख रही कंपनियों को फायदा हो सकता है। भारत में डेटा सेंटर का थीम काफी स्ट्रांग है।
एयरोस्पेस एक बहुत ही स्ट्रांग थीम, लंबी अवधि में बनेगा पैसा
उन्होंने आगे कहा कि भारत में इस समय कुछ नई थीम्स बिल्ड अप हो रही है। एयरोस्पेस एक बहुत ही स्ट्रांग थीम है। यह लगातार बिजनेस बढ़ रहा है। जी एयरोस्पेस जैसी प्लेन के इंजन कंपोनेन्ट बनाने वाली कंपनी आगे अच्छा कर सकती है। इसके प्रेट एंड विटनी जैसी ग्लोबल कंपनी से ऑर्डर मिल सकते हैं। इस सेक्टर में आजाद इंजीनियरिंग में भी आगे अच्छी ग्रोथ दिख सकती है। लॉन्ग टर्म के नजरिए से यह स्पेस काफी अच्छा है।
रिन्यूएबल एनर्जी और डेटा सेंटर से जुड़ी कंपनियों पर रहे नजर
इसके अलावा रिन्यूएबल एनर्जी और डेटा सेंटर से जुड़ी कंपनियां भी अच्छी दिख रही हैं। हिटची एनर्जी जैसे शेयरों पर नजर रखें अगर इसमें करेक्शन मिलाता है तो लंबे नजरिए से निवेश करें। इसके साथ ही अगर दिसंबर तक कनाडा और यूरोप से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बात बन जाती है कि तो ऑटो एंसिलरी और टेक्सटाइल्स जैसे शेयरों में तेजी बन सकती है। दिसंबर में आमतौर पर बाजार स्टेबल रहता है। अक्सर दिसंबर में विदेशी निवेशकों की सेलिंग तो नहीं आती। अभी तो फिलहाल इनकी बाइंग चल रही है और अगर सेलिंग नहीं आती है तो मार्केट में शॉर्ट कवरिंग भी आ जाती है। आमतौर पर बाजार के लिए दिसंबर का महीना अच्छा रहता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।