Premier Explosives Share Price: ₹311 करोड़ के ऑर्डर से शेयर बना रॉकेट, 11% तक की लगाई छलांग

Premier Explosives Share Price: यह ऑर्डर रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटकों के निर्माण और आपूर्ति के लिए एक अंतरराष्ट्रीय इकाई से मिला है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 41.33 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 1:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Premier Explosives को मिले इस ऑर्डर को 12 महीनों के अंदर पूरा किया जाना है।

एक्सप्लोसिव सेक्टर की कंपनी प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स के शेयरों में 23 नवंबर को शानदार तेजी है। दिन में बीएसई पर शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से लगभग 11 प्रतिशत तक उछलकर 607.25 रुपये के हाई तक गई। कंपनी का मार्केट कैप 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर में तेजी की अहम वजह है कंपनी को 3.36 करोड़ अमेरिकी डॉलर या लगभग 311 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिलना।

यह ऑर्डर प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स को रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटकों के निर्माण और आपूर्ति के लिए एक अंतरराष्ट्रीय इकाई से मिला है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस ऑर्डर को 12 महीनों के अंदर पूरा किया जाना है। यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है।

Premier Explosives के शेयर ने 3 साल में पैसा किया डबल


शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। 2 साल में शेयर की कीमत 43 प्रतिशत चढ़ी है। 3 साल में यह निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। 5 साल में शेयर की कीमत 1,160 प्रतिशत मजबूत हो चुकी है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 41.33 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 829.95 रुपये और एडजस्टेड लो 378.80 रुपये है।

Kalyan Jewellers 5% तक भागा, ₹2000 करोड़ जुटाने की खबर से बंपर बाइंग; वारबर्ग पिंकस की हो सकती है वापसी

कंपनी की वित्तीय सेहत

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 145.28 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 11.97 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। प्रति शेयर अर्निंग 2.23 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 388.34 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 45.83 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 8.52 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।