Get App

कनाडा में केरल की महिला ने जीती 32 करोड़ की लॉटरी, सबसे पहले किया ये काम! किस्मत हो तो ऐसी

केरल की रहने वाली स्नेहा जॉय ने कनाडा में करीब 32 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। वह इस रकम से सबसे पहले अपना होम लोन चुकाना चाहती हैं। इसके बाद दुनिया घूमने और परिवार के साथ पैसे बांटने की उनकी योजना है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 3:02 PM
कनाडा में केरल की महिला ने जीती 32 करोड़ की लॉटरी, सबसे पहले किया ये काम! किस्मत हो तो ऐसी
केरल की स्नेहा जॉय ने कनाडा में 32 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती और अब सबसे पहले अपना होम लोन चुकाने की तैयारी कर रही हैं।

केरल की रहने वाली स्नेहा जॉय की किस्मत एक लॉटरी ने बदल दी। कनाडा में रहने वाली स्नेहा ने 5 मिलियन कनाडाई डॉलर यानी करीब 32 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता है। इस बड़ी जीत के बाद उन्होंने बताया कि वह इन पैसों को कहां खर्च करेंगी।

स्नेहा ने 21 अक्टूबर को हुए 'लॉटो 6/49 क्लासिक' ड्रॉ में सभी छह सही नंबर चुने थे। जांच पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्हें इनाम की रकम सौंप दी गई। इतनी बड़ी रकम जीतने की खबर सुनकर स्नेहा को यकीन नहीं हुआ। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह हैरान होने के साथ-साथ बहुत खुश और राहत महसूस कर रही हैं।

 कौन है स्नेहा जॉय जो राजनीति से भी जुड़ी है?

मातृभूमि की रिपोर्ट के मुताबिक, स्नेहा केरल के एर्नाकुलम जिले के वेंगुअर की रहने वाली हैं। उनके पिता पीपी जॉय स्थानीय कांग्रेस नेता हैं और मां का नाम जॉली जॉय है। स्नेहा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें