कोलकाता की गणितज्ञ नीना गुप्ता ने अपनी मेहनत और खोज से दुनिया भर में पहचान बनाई है। उन्होंने गणित की करीब 70 साल पुरानी एक मुश्किल समस्या का हल खोजने में अहम काम किया। अब उनके इसी योगदान के लिए उन्हें 'टाइम' (TIME) पत्रिका की पहली 'TIME100 Next India 2026' सूची में शामिल किया गया है।
