AI Stocks Crash in India: शुक्रवार को अमेरिकी टेक और AI कंपनियों के शेयरों में हुई भारी बिकवाली के बाद सोमवार, 23 नवंबर को भारत के AI शेयर धड़ाम हो गए। E2E नेटवर्क्स, ESDS सॉफ्टवेयर और Netweb टेक्नोलॉजीज में 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकांश एशियाई सूचकांकों में भी बड़ी गिरावट आई, क्योंकि निवेशकों ने AI शेयरों में जमकर बिकवाली की।
