Get App

Maruti Suzuki Share Price: ढहते मार्केट में भी मारुति ने पकड़ी रफ्तार, 2% उछल पड़ा शेयर

Maruti Suzuki Shares: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर आज ढहते मार्केट में भी दमदार बने रहे। कंपनी के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब इसने अपनी कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। जानिए मारुति की कार कितनी महंगी हो रही है और शेयरों की क्या स्थिति है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 11:56 AM
Maruti Suzuki Share Price: ढहते मार्केट में भी मारुति ने पकड़ी रफ्तार, 2% उछल पड़ा शेयर
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 22 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि लागत का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में कुछ मॉडल्स के दाम में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।

Maruti Suzuki Share Price: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी मजबूत बने रहे। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) डे-हाई से बुरी तरह टूट गए तो दूसरी तरफ मारुति सुजुकी के शेयरों की चमक बनी रही। इसके शेयर फिलहाल बीएसई पर 2.14% की बढ़त के साथ ₹14,290.30 पर है। इंट्रा-डे में यह 2.49% उछलकर ₹14,338.25 तक पहुंच गया था। वहीं सेंसेक्स डे-हाई से 1665 प्वाइंट्स टूट गया था तो निफ्टी भी 26000 के एकदम करीब पहुंचने के बाद फिसलकर 25500 के एकदम करीब आ गया।

कितनी महंगी होंगी Maruti Suzuki की कारें?

मारुति सुजुकी ने 22 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि लागत का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में कुछ मॉडल्स के दाम में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। यह बढ़ोतरी 22 नवंबर 2026 से ही लागू हो गई है। एक अनुमान के मुताबिक कंपनी ने औसतन 0.31% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि लागत को लगातार कम करने की कोशिशों के बावजूद अभी जो दबाव बना हुआ है, उसका कुछ हिस्सा मार्केट पर डालना जरूरी हो गया है। हालांकि कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह नहीं बताया कि किन मॉडल्स के भाव बढ़ाए गए हैं।

कैसी है कारोबारी सेहत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें