Get App

'मुझे भारत से माफी मांगनी चाहिए', सालों तक भारत आने से डरने वाली सोलो ट्रैवलर महिला ने दिल्ली- आगरा घूमने के बाद शेयर की दिल की बात

विदेशी महिला ने बताया कि देश के बारे में नकारात्मक बातें, खासकर सुरक्षा और अव्यवस्था को लेकर सुनने के बाद उसे वहां जाने में हमेशा डर लगा है। लेकिन दिल्ली और आगरा घूमने के बाद उसका अनुभव बिल्कुल अलग रहा और वह अपनी सोच पर शर्मिंदा हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 10:58 AM
'मुझे भारत से माफी मांगनी चाहिए', सालों तक भारत आने से डरने वाली सोलो ट्रैवलर महिला ने दिल्ली- आगरा घूमने के बाद शेयर की दिल की बात
हालांकि अंत में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश को समझने के लिए कुछ दिन काफी नहीं हैं।

भारत के बारे में गलत बातें खासकर सुरक्षा और अव्यवस्था को लेकर सुनने के बाद एक महिला सोलो ट्रैवलर (अकेले यात्रा करने वाली महिला) ने बताया कि वह भारत आने को लेकर काफी डरी हुई थी। शुरुआत में हिचकिचाने के बावजूद उसने आखिरकार अपना सामान पैक किया और खुद भारत आकर यह देखने का फैसला किया कि क्या ये अफवाहें सच हैं। दिल्ली और आगरा में कुछ दिन बिताने के बाद उसकी सोच पूरी तरह बदल गई है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक पोस्ट में उस महिला ने भारत के बारे में अपनी शुरुआती धारणा का जिक्र किया। अपना अनुभव साझा करते हुए उसने बताया कि करीब चार सालों तक अकेले यात्रा करने के बाद आखिरकार उसने भारत की अकेले यात्रा करने की हिम्मत जुटाई।

“आखिर मैंने दूसरों की राय क्यों सुनी?”

महिला ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे भारत से माफी मांगनी चाहिए। लगभग चार साल तक अकेले यात्रा करने के बाद आखिरकार मुझमें भारत की अकेले यात्रा करने की हिम्मत आ गई है। मैं मानती हूं कि मुझे डर लग रहा था। मैंने लोगों से बहुत कुछ सुन रखा था कि यह देश कितना अव्यवस्थित और खतरनाक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें