Tata Steel के एक बड़े ऐलान के बाद सोमवार 23 नवंबर को APL Apollo Tubes के शेयर शुरुआती कारोबार में 10 फीसदी टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए। Tata Steel ने APL Apollo में कंट्रोलिंग हिस्सा खरीदने की योजना बताई है, और मैंडेटरी ओपन ऑफर समेत ये सौदा 32266 करोड़ रुपये तक का हो सकता है। इस खबर के बीच Tata Steel के शेयर भी 4 फीसदी फिसल गए।
