Get App

Share Market Crash: Sensex डे-हाई से 1400 प्वाइंट्स नीचे, Nifty धड़ाम, 5 वजहों से मचा हाहाकार

Stock Market Crash: धांसू शुरुआत के बाद आज 23 नवंबर को मार्केट बुरी तरह फिसल गया। सेंसेक्स (Sensex) डे-हाई से 1400 प्वाइंट्स से अधिक गिर पड़ा तो निफ्टी भी 26000 के एकदम करीब जाने के बाद टूटकर 25600 के नीचे तक आ गया। जानिए मार्केट में दबाव की पांच वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 9:52 AM
Share Market Crash: Sensex डे-हाई से 1400 प्वाइंट्स नीचे, Nifty धड़ाम, 5 वजहों से मचा हाहाकार
एक कारोबारी दिन पहले 20 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 897.96 प्वाइंट्स यानी 1.08% की बढ़त के साथ 83,919.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 286.30 प्वाइंट्स यानी 1.12% की मजबूती के साथ 25,800.60 पर बंद हुआ था।

Share Market Crash: दुनिया के अधिकतर बाजारों में हाहाकार के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में आज शानदार रौनक दिखी लेकिन फिर पूरी तेजी गायब हो गई। डे-हाई से सेंसेक्स 1400 प्वाइंट्स से अधिक गिर पड़ा तो निफ्टी भी 26000 के एकदम करीब जाने के बाद टूटकर 25600 के भी नीचे तक आ गया। वहीं ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का भारी दबाव है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:38 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 313.86 प्वाइंट्स यानी 0.37% की गिरावट के साथ 83,605.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 118.10 प्वाइंट्स यानी 0.46% की फिसलन के साथ 25,682.50 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स पहले 743.25 प्वाइंट्स उछलकर 84,662.96 तक पहुंचा, जिससे फिर यह 1452.88 प्वाइंट्स टूटकर 83,210.08 तक आ गया तो निफ्टी भी 192.00 प्वाइंट्स उछलकर 25,992.60 तक जाने के बाद 425.30 प्वाइंट्स टूटकर 25,567.30 तक आ गया।

Share Market Crash: ये है वजह

ट्रंप की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर हमले की धमकी दी तो मार्केट हिल गया। ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर बातचीत से किसी समझौता पर बात नहीं बनती है, तो नए साल में वह ईरान पर फिर से हमले शुरू करने पर विचार कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें