Get App

AI की ट्रेनिंग दे रही थीं महिला, तभी आया High Priority मीटिंग का मैसेज और खत्म हो गया 24 साल का करियर

Microsoft में 24 साल से काम कर रही लॉरा विलियम्स इंजीनियरिंग टीम को AI से डॉक्यूमेंट बनाना सिखा रही थीं, तभी Teams पर High Priority मीटिंग का मैसेज आया। मीटिंग में उन्हें बताया गया कि उनकी नौकरी खत्म हो रही है। उन्होंने LinkedIn पर अपना अनुभव साझा किया, जिसके बाद ये मामला चर्चा में आ गया।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 9:13 AM
AI की ट्रेनिंग दे रही थीं महिला, तभी आया High Priority मीटिंग का मैसेज और खत्म हो गया 24 साल का करियर
Microsoft में 24 साल काम करने वाली लॉरा विलियम्स को AI की ट्रेनिंग देते वक्त ही Layoff का मैसेज मिला।

आजकल हर कंपनी अपने लोगों को AI सिखा रही है। काम आसान हो, जल्दी हो, इसलिए AI टूल्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। लेकिन इसी बीच Microsoft की एक पुरानी कर्मचारी के साथ जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया।

लॉरा विलियम्स करीब 24 साल से Microsoft में थीं। वो इंजीनियरिंग टीम को बता रही थीं कि AI से टेक्निकल डॉक्यूमेंट कैसे बनाते हैं। तभी उन्हें पता चला कि उनकी नौकरी जा रही है। उन्होंने ये बात LinkedIn पर लिखी, और फिर ये कहानी हर जगह फैल गई।

AI सिखा रही थीं, तभी स्क्रीन पर आया Layoff का मैसेज

Moneycontrol की खबर के मुताबिक, लॉरा Microsoft में प्रिंसिपल नॉलेज इंजीनियरिंग मैनेजर थीं। सिएटल ऑफिस में उन्होंने सॉफ्टवेयर डॉक्यूमेंटेशन और कंटेंट टीम में करीब 24 साल काम किया। उस दिन वो इंजीनियरिंग टीम के लिए 90 मिनट की क्लास ले रही थीं। सबको समझा रही थीं कि AI टूल्स से अपने काम का डॉक्यूमेंट कैसे बनाएं। तभी उनके Teams पर एक मैसेज आया - 'High Priority Business Update'। मीटिंग में उन्हें बताया गया कि अब कंपनी में उनकी नौकरी खत्म हो रही है। लॉरा ने लिखा, ये उनके 24 साल के करियर का सबसे अजीब अंत था। एक तरफ वो लोगों को AI सिखा रही थीं, दूसरी तरफ उनकी ही नौकरी जा रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें