GIFT Nifty Indicator:सोमवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के मजबूती के साथ खुलने की संभावना है। GIFT निफ्टी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है । दरअसल, पिछले हफ्ते टेक्नोलॉजी की वजह से हुई बिकवाली के बाद US स्टॉक फ्यूचर्स में तेज उछाल आया है। हालांकि, एशियाई बाजारों में कमजोरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन्वेस्टमेंट बूम को लेकर बनी हुई चिंताओं से बढ़त सीमित हो सकती है। जबकि नवंबर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी से इंट्राडे वोलैटिलिटी बढ़ सकती है।
