सोने की कीमत और नीचे आ गई है। 23 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 125220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट की कीमत 114790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते सप्ताह देश में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12540 रुपये तक फिसला। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 11500 रुपये तक नीचे आई। इस साल जनवरी के आखिर में दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। तब से अब तक यह 29.3 प्रतिशत टूट चुका है।
