20 साल का एक युवा, जिसकी नई-नई नौकरी लगी है। वो हर महीने अपनी सैलरी से ₹12750 निकालकर इक्विटी म्यूचुअल फंड की SIP में डालना शुरू करता है और 60 साल का होने तक ये सिलसिला नहीं तोड़ता। रिटायरमेंट के दिन उसके हाथ में ₹15 करोड़ का फंड हो सकता है। सुनने में ये किसी सपने जैसा लगता है, लेकिन इसके पीछे कंपाउंडिंग का सीधा हिसाब है।
