Asian Market Today: सोमवार, 23 नवंबर को एशिया बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजारों में AI की वजह से हुई बिकवाली के बाद इन्वेस्टर्स मार्केट में और उतार-चढ़ाव की उम्मीद कर रहे है। जिसके चलते साउथ कोरिया का कोस्पी 4.80% गिरा, जबकि ताइवान का ताइएक्स 0.93% गिरा। हैंग सेंग 1.37% गिरा। इस बीच, जापानी मार्केट देश के लेबर थैंक्सगिविंग डे की वजह से दिन भर के ट्रेड के लिए बंद रहे।
