Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 20 नवंबर को लगातार नौवें सत्र में भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 10,308 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच,घरेलू संस्थागत निवेशकों  ने लगातार तीसरे सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 4,859 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 8:26 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock market news : 10-ईयर और 2-ईयर ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में लगभग 10 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आई है। ये 4.96% और 4.64% पर दिख रहे हैं

Market news : GIFT निफ्टी के संकेतों को देखते हुए 23 नवंबर को भारतीय बाजारों में बढ़त के साथ शुरुआत होने की संभावना है। GIFT निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 25,949 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

भारतीय बाजारों में बंपर तेजी के संकेत

भारतीय बाजारों में बंपर तेजी के संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 200 प्वाइंट ऊपर दिख रहा है। ग्लोबल AI रैली पर ब्रेक और FIIs की खरीदारी से सेंटिमेंट अच्छे हुए हैं। शुक्रवार को FIIs की कैश और वायदा में 10000 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी देखने को मिली थी। क्रूड भी 92 डॉलर के पास आ गया है।

मार्केट ओवरव्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें