Get App

Yashoda Hospitals IPO पर ब्रेक, अब प्रमोटर की ये है योजना

Yashoda Hospitals IPO: पिछले साल 2025 के दिसंबर में सेबी से आईपीओ की मंजूरी मिलने के बाद अब सामने आ रहा है कि यशोदा हॉस्पिटल्स इसे नहीं ला रही है। हालांकि हॉस्पिटल चेन अपनी कुछ होल्डिंग जरूर हल्की कर रही है। जानिए आईपीओ पर ब्रेक के बाद अब कंपनी की योजना क्या है और प्रमोटर कितनी होल्डिंग हल्की करना चाहता है, डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 7:38 AM
Yashoda Hospitals IPO पर ब्रेक, अब प्रमोटर की ये है योजना
यशोदा हॉस्पिटल्स (Yashoda Hospitals) चेन में 4 स्वतंत्र अस्पताल, 4 हार्ट इंस्टीट्यूट और 4 कैंसर इंस्टीट्यूट हैं।

Yashoda Hospitals IPO: हैदराबाद की टॉप मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल चेन यशोदा हॉस्पिटल्स ने आईपीओ लाने की योजना को फिलहाल टाल दिया है। अब कंपनी अपनी कुछ होल्डिंग बेचने की नई योजना पर विचार कर रही है। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। इससे पहले यशोदा हॉस्पिटल्स को चलाने वाली कंपनी यशोदा हेल्थकेयर सर्विसेज ने सितंबर 2025 में गोपनीय प्री-फाइलिंग प्रोसेस के जरिए DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) दाखिल किया था, जिस पर दिसंबर में बाजार नियामक सेबी से मंजूरी भी मिल गई थी।

अब क्या है Yashoda Hospitals का प्लान?

यशोदा हॉस्पिटल्स का आईपीओ अब नहीं आ रहा है लेकिन एक प्रमोटर अपनी कुछ होल्डिंग बेचना चाहता है। एक और सूत्र के मुताबिक इसकी बिक्री के जरिए कंपनी की योजना ₹30000 करोड़ तक का वैल्यूएशन हासिल करना है। इसमें करीब 8-10% हिस्सेदारी बेची जा सकती है। अगर यह सौदा पूरा होता है, तो भविष्य में कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए वैल्यूएशन का एक मानक भी तय हो सकता है।

एक और शख्स का कहना है कि यशोदा हॉस्पिटल्स काफी बड़ा और प्रॉफिटेबल है। फिलहाल जरूरत पड़ने पर कंपनी अधिग्रहण के जरिए कारोबार बढ़ाने के लिए प्राइमरी रूट से भी कुछ पूंजी जुटा सकती है। एक और शख्स ने बताया कि फिलहाल लिस्टिंग की योजना टाल दी गई है और कुछ हिस्सेदारी बेचने के लिए बिक्री की प्रक्रिया के लिए एडवाइजर्स चुनने का काम आखिरी चरण में है। इससे पहले न्यूक्वेस्ट कैपिटल पार्टनर्स, ट्रू नॉर्थ, ऑर्बीमेड, जनरल अटलांटिक, कार्लाइल, टीपीजी, परमिर्रा और एडवेंट इंटरनेशनल जैसे निवेशकों ने इसमें हल्की-हल्की होल्डिंग खरीद रखी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें