IPOs This Week: 23 नवंबर से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 3 नए इश्यू, 3 कंपनियां होंगी लिस्ट

IPOs This Week: नए खुल रहे IPO में से 2 इश्यू- फूडलिंक F&B होल्डिंग्स और इंटीग्रिस मेडटेक मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। पहले से खुले महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के इश्यू में नए सप्ताह में भी पैसे लगाने का मौका है। शेयर बाजार में नए हफ्ते में 3 कंपनियों की लिस्टिंग होने वाली है

अपडेटेड Nov 22, 2026 पर 8:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नई लिस्ट होने वाली कंपनियों में से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं।

देश में प्राइमरी मार्केट 23 नवंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में भी ठंडा रहने वाला है। नए हफ्ते में केवल 3 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें से 2 IPO मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। हालांकि पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा, जिनमें से एक कोल इंडिया की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड का है। स्टॉक मार्केट में नई लिस्टिंग की बात करें तो नए सप्ताह में 3 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। आइए जानते हैं डिटेल...

नए IPO

Shree Siddhivinayak Greentech Industries IPO: यह ₹93.66 करोड़ का है। इश्यू की ओपनिंग 25 नवंबर को और क्लोजिंग 27 नवंबर को होगी। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹130-₹142 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,000 शेयर है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 2 दिसंबर को हो सकती है।


Foodlink F&B Holdings IPO: यह 26 नवंबर को खुल रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज अभी तय नहीं है। इश्यू 30 नवंबर को बंद होगा। इसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 3 दिसंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

Integris Medtech IPO: इस इश्यू की ओपनिंग 27 नवंबर को होगी। इसमें बोली लगाने के​ लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज अभी फाइनल नहीं है। न ही इश्यू का साइज अभी सामने आया है। IPO में 1 दिसंबर तक निवेश किया जा सकेगा। उसके बाद कंपनी के NSE और BSE पर 4 दिसंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

NLC India Renewables IPO: एक और सरकारी कंपनी का आएगा आईपीओ, ₹3300 करोड़ जुटाने की तैयारी

पहले से खुले IPO

Mahanadi Coalfields IPO: कोल इंडिया की सब्सिडियरी का ₹8,981.12 करोड़ का इश्यू 19 नवंबर को खुला था। यह 23 नवंबर को बंद हो जाएगा। इसके लिए प्राइस बैंड ₹129-₹136 प्रति शेयर और लॉट साइज 110 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 27 नवंबर को हो सकती है।

Watrana Rentals IPO: कंपनी ₹120.10 करोड़ जुटाना चाहती है। यह पब्लिक इश्यू भी 19 नवंबर को खुला था और 23 नवंबर को बंद हो जाएगा। इसमें ₹232-₹245 प्रति शेयर के भाव पर बोली लगा सकते हैं। लॉट साइज 600 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 27 नवंबर को हो सकती है।

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए शुरू हो रहे हफ्ते में 26 नवंबर को NSE और BSE पर Crystal Crop Protection की लिस्टिंग होने वाली है। इसके बाद 27 नवंबर को NSE और BSE पर Mahanadi Coalfields के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। 27 नवंबर को NSE SME पर Watrana Rentals के लिस्ट होने की उम्मीद है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।