Get App

Silver Gold Price : ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के भाव में निचले स्तरों से आया सुधार, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

Silver Gold Price Today : पिछले हफ्ते 9% गिरकर 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद, सोने में 1.3% तक की तेजी आई है और यह लगभग 3,582 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। चांदी का भाव भी 42 डॉलर के पार चला गया है। बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में नरमी से बुलियन को सपोर्ट मिला रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 9:03 AM
Silver Gold Price : ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के भाव में निचले स्तरों से आया सुधार, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई
Gold Rate: कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज नैचुरल गैस और निकेल में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Silver Gold Price Today : फरवरी के आखिर में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सोने की कीमत में लगभग 33 फीसदी की गिरावट आई है। एनर्जी की बढ़ती लागत ने महंगाई को बढ़ावा दिया है जिसके चलते केंद्रीय बैंकों को ब्याज दरें बढ़ानी पड़ीं हैं। लेकिन आज सोने की कीमतों में आठ महीनों की सबसे बड़ी वीकली गिरावट के बाद सुधार आया है। फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाएं थोड़ी कम हुई हैं। इससे सोने-चांदी में सुधार हुआ है।

पिछले हफ्ते 9% गिरकर 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोने में 1.3% तक की तेजी आई है और यह लगभग 3,582 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर होने वाले खर्च को लेकर बढ़ती चिंताओं का असर बाजार पर दिखा, जिससे टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी गिरावट आई। इसके चलते, ट्रेडरों को लग रहा है कि यूएस फेड शायद बहुत सख्त रुख नहीं आपनाएगा।

इस भारी गिरावट के बाद यूएस ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी के लहजे में कहा कि महंगाई के नए आंकड़ों के जवाब में फेड द्वारा और ज्यादा सख्ती बरतने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था खतरे में पड़ सकती है। इससे पहले,लंबी अवधि की ऊंची उधारी लागतों को नियंत्रित करने के फेड के प्रयास से अगस्त में यील्ड में कमी आई थी, जिससे सोने की कीमतों में कुछ समय के लिए तेजी देखने को मिली थी।

शुक्रवार को ट्रेजरी यील्ड में हर लेवल पर गिरावट आने के बाद, स्वैप ट्रेडर्स अब यह मान कर चल रहे हैं दिसंबर में फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की पूरी संभावना नहीं है। पॉलिसी चेंज प्रति संवेदनशील दो-ईयर ट्रेजरी यील्ड 12 बेसिस पॉइंट गिरकर बंद हुई जो सोना-चांदी के लिए एक अच्छा संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें