मंथली निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में ऊपरी स्तरों पर भारी मुनाफवसूली देखने को मिल रही है। निफ्टी अपने हाई से 400 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी नया रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद 1900 प्वाइंट टूटा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी प्रेशर है। रुपया भी ऊपर से 50 पैसे टूटा है। मेटल और सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा बिकवाली हावी है। दोनों के निफ्टी इंडेक्स 1.75 फीसदी टूटे हैं। यूनियन बैंक, केनरा बैंक और Bank of Baroda जैसे शेयर 3 फीसदी तक गिरे हैं। कैपिटल मार्केट और ऑयल एंड गैस पर भी एक फीसदी का दबाव है। हालांकि कमजोर बाजार में FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में मजबूती है।
