Silver Price Today: हाल के महीनों में हफ्ते में सबसे ज़्यादा गिरावट के बाद चांदी की कीमतों ने नए हफ्ते की शुरुआत अच्छी की है। सोमवार, 23 नवंबर को चांदी की कीमतों में निचले स्तर से सुधार देखने को मिला और एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2.21 फीसदी चढ़कर 1.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,47,813 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,52,270 रुपये किलो हो गई।
