Polycab share price: ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने केबल इंडस्ट्रीज पॉलीकैब इंडिया (Polycab)के शेयर पर अपनी रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस में भी कटौती की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपना टारगेट प्राइस पहले के ₹9,335 से घटाकर ₹8,300 प्रति शेयर कर दिया है। यही वजह है कि शेयर आज लाल निशान में फिसल गया।
