Get App

Kalyan Jewellers 5% तक भागा, ₹2000 करोड़ जुटाने की खबर से बंपर बाइंग; वारबर्ग पिंकस की हो सकती है वापसी

Kalyan Jewellers Share Price: इस प्रस्तावित निवेश का इस्तेमाल शोरूम्स की संख्या बढ़ाने, इनवेंट्री की जरूरतों, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और ब्रांड-बिल्डिंग के लिए किया जा सकता है। अगस्त 2024 में वारबर्ग पिंकस ने कल्याण ज्वेलर्स में पूरी हिस्सेदारी बेचकर एग्जिट कर लिया था

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 1:09 PM
Kalyan Jewellers 5% तक भागा, ₹2000 करोड़ जुटाने की खबर से बंपर बाइंग; वारबर्ग पिंकस की हो सकती है वापसी
फंड के बदले Kalyan Jewellers की कैंडेरे और अक्षय थंगा मलिगई में माइनॉरिटी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी है।

ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी कल्याण ज्वेलर्स इंडिया के शेयरों में 23 नवंबर को दिन में 5 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। बीएसई पर शेयर 671 रुपये के हाई तक गया। ऐसी खबर है कि कंपनी प्राइवेट इक्विटी फर्म्स से लगभग 2000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बातचीत कर रही है। इन फर्म्स में वारबर्ग पिंकस भी शामिल है। फंड के बदले कंपनी अपनी सब्सिडियरीज कैंडेरे और अक्षय थंगा मलिगई (ATM) में माइनॉरिटी हिस्सेदारी बेचेगी। यह बात मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से पता चली है। हाल की बातचीत का मकसद 'कैंडेरे' (Candere) और ATM के विस्तार में तेजी लाना है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित फंड जुटाने की प्रक्रिया के जरिए वारबर्ग पिंकस की कल्याण ग्रुप में एक निवेशक के तौर पर वापसी हो सकती है। अगस्त 2024 में वारबर्ग पिंकस ने कल्याण ज्वेलर्स में पूरी हिस्सेदारी बेचकर एग्जिट कर लिया था। वारबर्ग पिंकस ने 2014 से 2017 के बीच दो राउंड में कल्याण ज्वेलर्स में लगभग 1,700 करोड़ रुपये का निवेश किया था। सूत्रों का कहना है कि बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। अभी तक वैल्यूएशन, फंड जुटाने की रकम और बेचे जाने वाले हिस्से के बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

इस प्रस्तावित निवेश का इस्तेमाल शोरूम्स की संख्या बढ़ाने, इनवेंट्री की जरूरतों, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और ब्रांड-बिल्डिंग के लिए किया जा सकता है। कल्याण ज्वेलर्स हल्के वजन वाली, रोजमर्रा की और फैशन-ओरिएंटेड ज्वेलरी की बढ़ती मांग का फायदा उठाना चाहती है। साथ ही अपनी पारंपरिक क्षेत्रीय उपस्थिति को भी मजबूत करना चाहता है। कैंडेरे के लिए अतिरिक्त पूंजी से फिजिकल स्टोर खोलने की प्रक्रिया तेज हो सकती है, जबकि ATM इस फंड का इस्तेमाल तमिलनाडु और अन्य क्षेत्रीय बाजारों में विस्तार करने के लिए कर सकता है।

Kalyan Jewellers का शेयर 6 महीनों में 86 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें