Get App

बॉक्स ऑफिस पर 'OM' की आंधी! सिर्फ दो दिन में कमाए 61 करोड़ रुपये, धनुष की पिछली फिल्म 'कारा' को छोड़ा पीछे

धनुष और ममूटी की फिल्म 'OM: चैप्टर 1' ने रिलीज के पहले दो दिनों में दुनियाभर में 61.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने धनुष की पिछली फिल्म 'कारा' का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, लेकिन विजय की 'जना नायकन' और रजनीकांत की 'जेलर 2' से आगे नहीं निकल पाई।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 4:00 PM
बॉक्स ऑफिस पर 'OM' की आंधी! सिर्फ दो दिन में कमाए 61 करोड़ रुपये, धनुष की पिछली फिल्म 'कारा' को छोड़ा पीछे

धनुष और ममूटी की फिल्म 'OM: चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज के पहले दो दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस कमाई के साथ फिल्म ने धनुष की पिछली रिलीज 'कारा' को पीछे छोड़ दिया है।

कई बार रिलीज टलने के बाद फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंची। इसके जरिए ममूटी ने कई साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी की है। फिल्म में धनुष और साई पल्लवी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में धनुष और साई पल्लवी का रोल

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष एक लकड़हारे का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, साई पल्लवी CBI अफसर बनी हैं, जिन्हें लाल चंदन की तस्करी के मामले की जांच सौंपी गई है। ममूटी भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें