Get App

Suzlon Energy में साइबर सिक्योरिटी इंसीडेंट, शेयर 3% फिसला; असर को लेकर क्या बोली कंपनी

Suzlon Energy ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में किसी भी तरह की अफवाहों या अटकलों पर ध्यान न दें। घटना की जानकारी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को दे दी गई है। रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं

Ritika Singhअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 3:45 PM
Suzlon Energy में साइबर सिक्योरिटी इंसीडेंट, शेयर 3% फिसला; असर को लेकर क्या बोली कंपनी
फिलहाल, इस घटना का Suzlon के महत्वपूर्ण बिजनेस एप्लिकेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा है।

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी में साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी एक घटना हुई है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसने इसके असर को कम करने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं, साथ ही एहतियाती उपाय और रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल लागू किए हैं। फिलहाल, इस घटना का कंपनी के महत्वपूर्ण बिजनेस एप्लिकेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा है।

इस घटना की जानकारी 'इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम' (CERT-In) को दे दी गई है। सुजलॉन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में किसी भी तरह की अफवाहों या अटकलों पर ध्यान न दें। साथ ही कंपनी ने उसे मजबूत और सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग देने और धैर्य रखने के लिए अपने सभी ग्राहकों, वेंडरों और टीम के सदस्यों का धन्यवाद किया है।

शेयर में गिरावट

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में 23 नवंबर को 3 प्रतिशत की गिरावट आई। BSE पर शेयर 35.90 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 493500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 3 महीनों में 23 प्रतिशत और 6 महीनों में 33 प्रतिशत गिरा है। 5 साल में कीमत लगभग 470 प्रतिशत मजबूत हुई है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 11.70 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 60.40 रुपये और एडजस्टेड लो 33.21 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें