Sensex-Nifty closes deep red: मुनाफावसूली के दबाव ने मार्केट को आज ऐसा तोड़ा कि यह संभल नहीं पाया। बैंकिंग और मेटल शेयरों की बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स डे-हाई से 2200 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 25400 के नीचे तक आ गया और गहरे लाल बंद भी हुए। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव बना रहा लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ी कम। निफ्टी मिडकैप 100 आज 1% से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से थोड़े अधिक की गिरावट आई। ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹6 लाख करोड़ से अधिक घट गया।
