Get App

IMD Weather Update: उत्तर भारत में गिरेगा पारा! कोहरे के साथ दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Weather Update 2026: मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 23 से 27 नवंबर के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। दिल्ली-NCR में सुबह की ठंड और कोहरा बढ़ सकता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। जबकि तमिलनाडु और केरल समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 3:24 PM
IMD Weather Update: उत्तर भारत में गिरेगा पारा! कोहरे के साथ दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD Weather Update 2026: मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की आशंका है। वहीं, दिल्ली में सुबह कोहरा छाएगा

IMD Weather Update 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में आज यानी 23 नवंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 से 27 नवंबर 2026 के बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में अगले चार दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। लेकिन सुबह के समय धुंध और कोहरे की स्थिति बन सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 से 27 नवंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, केरल और माहे में 24 से 27 नवंबर के दौरान भारी बारिश की आशंका जताई गई है। दूसरी तरफ मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे गिरने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली-NCR में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक, 23 नवंबर को राजधानी में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम रहने का अनुमान है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें