Suzlon Energy में साइबर सिक्योरिटी इंसीडेंट, शेयर 3% फिसला; असर को लेकर क्या बोली कंपनी

Suzlon Energy ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में किसी भी तरह की अफवाहों या अटकलों पर ध्यान न दें। घटना की जानकारी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को दे दी गई है। रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 3:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिलहाल, इस घटना का Suzlon के महत्वपूर्ण बिजनेस एप्लिकेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा है।

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी में साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी एक घटना हुई है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसने इसके असर को कम करने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं, साथ ही एहतियाती उपाय और रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल लागू किए हैं। फिलहाल, इस घटना का कंपनी के महत्वपूर्ण बिजनेस एप्लिकेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा है।

इस घटना की जानकारी 'इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम' (CERT-In) को दे दी गई है। सुजलॉन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में किसी भी तरह की अफवाहों या अटकलों पर ध्यान न दें। साथ ही कंपनी ने उसे मजबूत और सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग देने और धैर्य रखने के लिए अपने सभी ग्राहकों, वेंडरों और टीम के सदस्यों का धन्यवाद किया है।

शेयर में गिरावट


सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में 23 नवंबर को 3 प्रतिशत की गिरावट आई। BSE पर शेयर 35.90 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 493500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 3 महीनों में 23 प्रतिशत और 6 महीनों में 33 प्रतिशत गिरा है। 5 साल में कीमत लगभग 470 प्रतिशत मजबूत हुई है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 11.70 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 60.40 रुपये और एडजस्टेड लो 33.21 रुपये है।

Premier Explosives Share Price: ₹311 करोड़ के ऑर्डर से शेयर बना रॉकेट, 11% तक की लगाई छलांग

Suzlon Energy की वित्तीय सेहत

सुजलॉन का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 4,216.71 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 369.89 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 27 लाख रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 15,091.53 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 4,111.01 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 3 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।