Sensex-Nifty closes deep red: मुनाफावसूली के दबाव ने मार्केट को आज ऐसा तोड़ा कि यह संभल नहीं पाया। बैंकिंग और मेटल शेयरों की बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स डे-हाई से 2200 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 25400 के नीचे तक आ गया और गहरे लाल बंद भी हुए। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव बना रहा लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ी कम। निफ्टी मिडकैप 100 आज 1% से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से थोड़े अधिक की गिरावट आई। ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹6 लाख करोड़ से अधिक घट गया।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो निफ्टी-बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन आज 23 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1483.72 प्वाइंट्स यानी 1.77% की गिरावट के साथ 82,435.99 और निफ्टी (Nifty) भी 450.95 प्वाइंट्स यानी 1.75% की फिसलन के साथ 25,349.65 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स पहले 743.25 प्वाइंट्स उछलकर 84,662.96 तक पहुंचा, जिससे फिर यह 2267.08 प्वाइंट्स टूटकर 82,395.88 तक आ गया तो निफ्टी भी 192.00 प्वाइंट्स उछलकर 25,992.60 तक जाने के बाद 648.75 प्वाइंट्स टूटकर 25,343.85 तक आ गया।
निवेशकों के ₹6.32 लाख करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 नवंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹5,15,32,706.59 करोड़ था। आज यानी 23 नवंबर 2026 को यह घटकर ₹5,08,99,891.49 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹632,815.10 करोड़ की गिरावट आई है।
Sensex के सिर्फ 8 शेयर ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 8 ग्रीन जोन में बंद हुए। सबसे अधिक बढ़त आज टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएलटेक में रही तो दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
132 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4738 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1601 शेयर आज मजबूत हुए तो 2872 में गिरावट रही जबकि 265 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 132 शेयर एक साल के हाई और 169 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 43 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।