Bonus Share: महिंद्रा की कंपनी दे रही हर शेयर पर एक मुफ्त, जानें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

Tech Mahindra Bonus Share: महिंद्रा ग्रुप की टेक महिंद्रा के शेयरधारकों को 11 साल बाद बोनस शेयर मिलने जा रहे हैं। कंपनी हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर देगी। रिकॉर्ड डेट के साथ जानिए बोनस शेयर कब खाते में आएंगे और कंपनी ने अब तक कितना डिविडेंड दिया है।

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 3:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tech Mahindra ने इससे पहले मार्च 2015 में बोनस शेयर जारी किए थे।

Tech Mahindra Bonus Share: महिंद्रा ग्रुप की आईटी कंपनी Tech Mahindra के शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा मिलने वाला है। कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर के लिए 30 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

Tech Mahindra के सिक्योरिटीज अलॉटमेंट कमेटी ने 1 दिसंबर को बोनस शेयर जारी करने की तारीख तय की है। ये शेयर 2 दिसंबर से बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे।

हर शेयर पर मिलेगा एक बोनस शेयर


Tech Mahindra के बोनस इश्यू का रेशियो 1:1 है। इसका मतलब है कि निवेशकों को हर एक मौजूदा शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। कंपनी प्रत्येक बोनस शेयर ₹5 फेस वैल्यू का जारी करेगी।

उदाहरण के लिए, अगर किसी निवेशक के पास रिकॉर्ड डेट पर Tech Mahindra के 100 शेयर हैं, तो उसे 100 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। इस तरह उसके पास कुल 200 शेयर हो जाएंगे। हालांकि, बोनस शेयर जारी होने के बाद शेयर की कीमत भी उसी अनुपात में एडजस्ट होती है। इसलिए सिर्फ शेयरों की संख्या दोगुनी होने का मतलब निवेश की वैल्यू दोगुनी होना नहीं है।

11 साल बाद बोनस शेयर दे रही कंपनी

Tech Mahindra ने इससे पहले मार्च 2015 में बोनस शेयर जारी किए थे। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर दिया था। अब करीब 11 साल बाद कंपनी ने फिर से बोनस इश्यू का फैसला किया है।

कंपनी ने 15 अक्टूबर को बोनस शेयर के साथ वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹15 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया था। इसके लिए 23 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट थी। कंपनी ने 13 नवंबर तक डिविडेंड का भुगतान करने की बात कही थी।

तीन साल में ₹168 का डिविडेंड

Tech Mahindra लगातार अपने शेयरधारकों को डिविडेंड के जरिए भी फायदा पहुंचाती रही है। कंपनी ने पिछले तीन साल में कुल ₹168 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। इसमें अक्टूबर 2024 और अक्टूबर 2025 में दिए गए ₹15-₹15 के अंतरिम डिविडेंड भी शामिल हैं। जुलाई में कंपनी ने ₹36 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, जो उसका अब तक का सबसे बड़ा भुगतान था।

Tech Mahindra का शेयर सोमवार को 1.79% चढ़कर ₹1,777.50 पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में 18.92% की तेजी आई है। कंपनी का मार्केट कैप 1.74 लाख करोड़ है।

Suzlon Energy में साइबर सिक्योरिटी इंसीडेंट, शेयर 3% फिसला; असर को लेकर क्या बोली कंपनी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।