Get App

Dhruv Rathee: यूट्यूबर ध्रुव राठी होंगे गिरफ्तार? दिल्ली कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, क्या है मामला?

Dhruv Rathee: दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार, 23 नवंबर 2026 को 2018 के एक आपराधिक मानहानि मामले में मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने यह कदम तब उठाया, जब ध्रुव राठी पिछली कार्यवाही के दौरान जारी जमानती वारंट के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए। इस मामले की अगली सुनवाई अब 3 दिसंबर को होगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 5:19 PM
Dhruv Rathee: यूट्यूबर ध्रुव राठी होंगे गिरफ्तार? दिल्ली कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, क्या है मामला?
Dhruv Rathee: दिल्ली की अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया

Dhruv Rathee News: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है। दिल्ली की एक अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में सोमवार (23 नवंबर) को ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant) जारी किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट अनाम रईस खान ने यह वारंट विकास संस्कृत्यायन उर्फ विकास पांडे की ओर से दायर मामले में जारी किया। यह मामला राठी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो से संबंधित है। मामले में आगे की सुनवाई तीन दिसंबर को होगी। इससे पहले, 31 अक्टूबर को अदालत ने राठी के खिलाफ नए सिरे से जमानती वारंट जारी किए थे।

अदालत ने उनके खिलाफ 17 अक्टूबर को जमानती वारंट जारी किया था। उस समय अदालत के प्रक्रिया सर्वर ने बताया था कि नोटिस तामील कराने के लिए उनके घर पहुंचने पर मकान बंद मिला। अदालत ने राठी को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उनके एड्रेस पर नए समन भी जारी किए थे। राठी के पीटीआई के मुताबिक, वकील ने अदालत को बताया था कि राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं। वकील ने अदालत को बताया कि वह दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए भारत आए थे। अदालत ने उल्लेख किया था कि राठी को पहली बार जुलाई 2019 में समन जारी किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला मई 2018 में विकास संस्कृत्यायन उर्फ विकास पांडे की ओर से दायर मानहानि की शिकायत से संबंधित है। पांडे ने राठी के खिलाफ शिकायत तब दर्ज कराई थी, जब यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल पर उनके खिलाफ एक वीडियो अपलोड किया था। लीगल वेबसाइट 'लाइव लॉ' के मुताबिक, आरोप है कि ध्रुव राठी ने वीडियो में विकास पांडे के खिलाफ झूठे दावे किए थे। ध्रुव राठी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो को दिल्ली के तत्कालीन और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट किया था। इसके बाद विकास पांडे ने कोर्ट में केजरीवाल और ध्रुव राठी दोनों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इससे पहले अदालत ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर चुकी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें