Get App

Physicswallah Share Price: अब ऑनलाइन डिग्री भी देगी फिजिक्सवाला, पंजाब में शुरू की डिजिटल यूनिवर्सिटी

Physicswallah Share Price: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला अब स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी कराएगी। पंजाब में डिजिटल यूनिवर्सिटी शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। पहला सेशन जुलाई 2027 से शुरू करने की योजना है। कंपनी AI की मदद से ऑनलाइन एजुकेशन देगी। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 8:53 PM
Physicswallah Share Price: अब ऑनलाइन डिग्री भी देगी फिजिक्सवाला, पंजाब में शुरू की डिजिटल यूनिवर्सिटी
सोमवार को फिजिक्सवालाका शेयर BSE पर 2.34% चढ़कर ₹139.80 पर बंद हुआ।

Physicswallah Share Price: एडटेक कंपनी Physicswallah ने हायर एजुकेशन सेगमेंट में कदम रखा है। कंपनी अब स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी कराएगी। इसके लिए पंजाब सरकार ने Physicswallah Digital University, Patiala Act 2026 को मंजूरी दे दी है। कंपनी इस यूनिवर्सिटी के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई कराएगी।

पंजाब के राज्यपाल की मंजूरी के बाद 23 अक्टूबर को इस एक्ट को स्वीकृति मिली थी। इसके बाद 29 अक्टूबर को इसे नोटिफाई कर दिया गया। फिजिक्सवाला की सब्सिडियरी Nextseed Foundation इस यूनिवर्सिटी की स्पॉन्सर होगी। इसका मुख्यालय पटियाला में होगा। यूनिवर्सिटी सेल्फ-फाइनेंस मॉडल पर काम करेगी।

जुलाई 2027 से शुरू हो सकती है पढ़ाई

फिजिक्सवाला डिजिटल यूनिवर्सिटी में पहला एकेडमिक सेशन जुलाई 2027 से शुरू करने की योजना है। शुरुआत में यहां पांच प्रमुख क्षेत्रों में पढ़ाई कराई जाएगी। इनमें बिजनेस एंड मैनेजमेंट, कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, जर्नलिज्म एंड मीडिया कम्युनिकेशन और स्किल्स एंड वोकेशनल स्टडीज शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें