Nvidia Share Price: एनवीडिया के CEO पद पर लौटे जेन्सेन हुआंग, शेयरों में 30% से ज्यादा उछाल

Nvidia Share Price: एनवीडिया ने अपने को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग की दोबारा CEO पद पर नियुक्त किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में 30% से ज्यादा उछाल आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस फैसले का समर्थन किया। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 7:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हुआंग की वापसी का समर्थन किया।

Nvidia के को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग एक बार फिर कंपनी के CEO बन गए हैं। कंपनी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। हुआंग की वापसी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस खबर के बाद Nvidia के शेयरों में जोरदार तेजी आई। प्री-मार्केट ट्रेडिंग में कंपनी के शेयर 30% से ज्यादा चढ़ गए।

बोर्ड ने सर्वसम्मति से लिया फैसला

Nvidia के बोर्ड ने कहा कि उसने सर्वसम्मति से हुआंग को दोबारा प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड डायरेक्टर बनाने का फैसला किया है। बोर्ड के मुताबिक, इस मामले में अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी राय ली गई। इसके बाद बोर्ड इस नतीजे पर पहुंचा कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।


Yahoo Finance की रिपोर्ट के मुताबिक, Nvidia के बोर्ड चेयरमैन हार्वे जोन्स ने कहा, 'बोर्ड का मानना है कि कंपनी की कमान संभालने के लिए जेन्सेन ही सही व्यक्ति हैं। उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, पार्टनर्स और ग्राहकों के हित में है।'

हुआंग बोले, नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

Nvidia के को-फाउंडर और लंबे समय तक CEO रहे हुआंग ने कहा कि कंपनी की कमान दोबारा संभालना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने इसे नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत बताया। साथ ही कहा कि वह नई प्रतिबद्धता के साथ इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं।

ट्रंप ने फैसले का किया समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हुआंग की वापसी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि Nvidia के बोर्ड ने उन्हें CEO बनाने का सही फैसला लिया है।

ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी सरकार के पास ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अटॉर्नी जनरल ने पुष्टि की है कि हुआंग के किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला है।

ट्रंप ने हुआंग को 'देशभक्त' और 'राष्ट्रीय धरोहर' बताया। उन्होंने कहा कि Nvidia और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की तरक्की के लिए कंपनी में उनके नेतृत्व की जरूरत है। हालांकि, ट्रंप ने Nvidia से अमेरिकी निर्यात नियंत्रण नियमों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों के पालन की आंतरिक समीक्षा जारी रखने को भी कहा।

Tata Sons Listing: नोएल टाटा की आपत्ति के बाद बोर्ड मीटिंग टली, अब 30 नवंबर को होगा लिस्टिंग पर फैसला

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।