SC Agrotech को ₹86 करोड़ का ऑर्डर मिला, 6 कृषि उत्पादों की करेगी सप्लाई

SC Agrotech को घरेलू बाजार से 86 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी बाजरा, उड़द, चना, मूंग, गेहूं और राजमा की सप्लाई करेगी। इसके साथ ही AgriBridge प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी कृषि कारोबार में विस्तार की तैयारी कर रही है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 6:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SC एग्रोटेक के मुताबिक, यह ऑर्डर अहमदाबाद की पार्टनरशिप फर्म Elite Global ने दिया है।

SC Agrotech को घरेलू बाजार में ₹86 करोड़ का बड़ा सप्लाई ऑर्डर मिला है। कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर अहमदाबाद की पार्टनरशिप फर्म Elite Global ने दिया है। इसके तहत कंपनी को छह तरह की कृषि जिंसों की कुल 13,200 मीट्रिक टन सप्लाई करनी है। इस ऑर्डर से कंपनी को अपने एग्री-बिजनेस कारोबार का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

SC Agrotech ने 23 नवंबर को इसकी जानकारी दी। उसका कहना है कि इस ऑर्डर से घरेलू सप्लाई चेन में उसकी भागीदारी बढ़ेगी। साथ ही, कृषि जिंसों के कारोबार में उसकी मौजूदगी मजबूत होगी।

चना और गेहूं समेत 6 उत्पादों की सप्लाई


इस ऑर्डर में छह कृषि उत्पाद शामिल हैं। इनमें बाजरा, उड़द, चना, मूंग, गेहूं और राजमा शामिल हैं। कंपनी को इन सभी उत्पादों की कुल 13,200 मीट्रिक टन सप्लाई करनी है।

SC Agrotech के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतीककुमार भरतभाई पटेल के मुताबिक, कृषि जिंसों के कारोबार में आगे बढ़ने के कई मौके हैं। इसके लिए मजबूत सप्लाई नेटवर्क और बाजार की जरूरतों को समझना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि यह ऑर्डर घरेलू बाजार में कंपनी की मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है। कंपनी आगे भी कारोबार से जुड़े नए अवसर तलाशेगी। साथ ही, सप्लाई क्षमता और कारोबारी संबंधों को मजबूत करने पर उसका फोकस रहेगा।

डिजिटल प्लेटफॉर्म AgriBridge भी किया लॉन्च

SC Agrotech कृषि कारोबार में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाने पर भी काम कर रही है। इसी महीने कंपनी ने अपना डिजिटल कृषि प्लेटफॉर्म AgriBridge लॉन्च किया था। इसका मकसद किसानों, सप्लायर्स और संस्थागत खरीदारों को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ना है।

इसके अलावा कंपनी ने अमेरिका की WebCodeGenie के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इसके जरिए वह AgriBridge के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अवसर तलाश रही है। कंपनी का फोकस कृषि जिंसों की सप्लाई के साथ टेक्नोलॉजी आधारित कृषि सेवाओं का विस्तार करने पर है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।