Get App

Motilal Oswal Buy Ratings: इन 4 शेयरों में मिल सकता 43% तक रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने खरीदने की सलाह दी

Motilal Oswal Buy Ratings: मोतीलाल ओसवाल ने FMCG, फाइनेंस, केबल-वायर और एडटेक सेक्टर के चार शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज को इनमें 17% से 43% तक तेजी की उम्मीद है। जानिए किन कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी गई है।

Suneel Kumarअपडेटेड Nov 23, 2026 पर 9:50 PM
Motilal Oswal Buy Ratings: इन 4 शेयरों में मिल सकता 43% तक रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने खरीदने की सलाह दी
मोतीलाल ओसवाल ने एडटेक कंपनी PhysicsWallah पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है।

Motilal Oswal Buy Ratings: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने चार शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। इनमें FMCG, फाइनेंस, केबल-वायर और एडटेक सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। ब्रोकरेज को इन शेयरों में 17% से 43% तक की तेजी की उम्मीद है। आइए जानते हैं इन कंपनियों के बारे में और ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह क्यों दी है।

कंपनी मौजूदा शेयर भाव टारगेट प्राइस संभावित तेजी
Tata Consumer Products
₹1,133 ₹1,330 17%
Piramal Finance
₹1,970.20 ₹2,470 25%
Polycab India
₹7,430 ₹10,000 35%
PhysicsWallah ₹139.50 ₹200 43%

Tata Consumer Products

मोतीलाल ओसवाल ने टाटा ग्रुप की Tata Consumer Products पर ₹1,330 का टारगेट प्राइस दिया है। सोमवार को शेयर ₹1,133 पर बंद हुआ था। इस हिसाब से इसमें करीब 17% की तेजी की संभावना है।

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के ग्रोथ पोर्टफोलियो में तेजी आ सकती है। इसके लिए कंपनी प्रीमियम और हेल्थ-वेलनेस प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ा रही है। इसके अलावा नमक और चाय जैसे पुराने कारोबार में भी नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जा रहे हैं। इससे आने वाली तिमाहियों में ग्रोथ को सहारा मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें