देश में सोने की कीमत में गिरावट का सिलसिला थम गया है। 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती के मौके पर सोने में तेजी दिख रही है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 126720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में कीमत 126570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 10 कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोना चढ़ा। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,500 रुपये मजबूत हुई। शादियों के मौसम में मांग बढ़ने की उम्मीद और वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते ऐसा हुआ।
