Market Closed on Prakash Gurpurb Sri Guru Nanak Dev: स्टॉक मार्केट में आज कोई कारोबार नहीं होगा। वहीं कमोडिटी मार्केट में दूसरे यानी इवनिंग सेशन में सामान्य रूप से कारोबार होगा। बीएसई पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक आज प्रकाश गुरुपरब श्री गुरुनानक देव के चलते इक्विटी मार्केट बंद रहेगा। यह परब हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा को पड़ता है और गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु थे। आज के बाद अब शनिवार और रविवार की आम छुट्टी के अलावा अब सिर्फ अगले महीने 25 दिसंबर को शुक्रवार के दिन इक्विटी मार्केट में कारोबार बंद रहेगा और उस दिन कमोडिटी मार्केट में इवनिंग सेशन भी बंद रहेगा।
कमोडिटी मार्केट की क्या है टाइमिंग
घरेलू कमोडिटी मार्केट में मॉर्निंग सेशन में सुबह 9 से 5 बजे तक कारोबार होता है, जोकि आज बंद रहेगा। वहीं इसके बाद इवनिंग सेशन शुरू होता है, जोकि आज खुला है। इवनिंग सेशन की टाइमिंग शाम बजे से रात 11:55 PM तक है। कमोडिटी मार्केट में गोल्ड, सिल्वर, क्रूड, कॉपर, एलुमिनियम इत्यादि की ट्रेडिंग होती है।
अभी क्या है इक्विटी मार्केट की स्थिति?
आज गुरुनानक जयंती पर शेयर मार्केट में कारोबार बंद है। इसके चलते निफ्टी, बैंक निफ्टी समेत एनएसई के अन्य इंडेक्सेज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स और एनएसई पर स्टॉक्स के F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की एक्सपायरी एक दिन पहले खिसक गई थी।
एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 23 नवंबर को बैंकिंग और मेटल शेयरों में मार्केट में ऐसा तांडव मचाया कि लगातार दो कारोबारी दिन 1-1% से अधिक ऊपर चढ़ने के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक फिसल गए थे। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स (Sensex) 1483.72 प्वाइंट्स यानी 1.77% की गिरावट के साथ 82,435.99 और निफ्टी (Nifty) भी 450.95 प्वाइंट्स यानी 1.75% की फिसलन के साथ 25,349.65 पर बंद हुआ था। डे-हाई से तो सेंसेक्स 2267.08 प्वाइंट्स टूटकर 82,395.88 और निफ्टी 648.75 प्वाइंट्स फिसलकर 25,343.85 तक आ गया था।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।